धान रोपनी के समय ठनका गिरा, चार महिलाओं की मौत

Updated at : 29 Jul 2016 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
धान रोपनी के समय ठनका गिरा, चार महिलाओं की मौत

बंजरिया (पूर्वी चंपारण) : प्रखंड के रोहिननिया के सरेह में ठनका गिरने से गुरुवार को चार महिलाओं की मौत हो गयी. वहीं दो घायल हो गयीं. उन्हें सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. महिलाएं खेतों में धान की रोपनी कर रही थीं. इसी दौरान ठनका गिरा और उसकी चपेट में आ गयीं. डीएम अनुपम […]

विज्ञापन

बंजरिया (पूर्वी चंपारण) : प्रखंड के रोहिननिया के सरेह में ठनका गिरने से गुरुवार को चार महिलाओं की मौत हो गयी. वहीं दो घायल हो गयीं. उन्हें सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. महिलाएं खेतों में धान की रोपनी कर रही थीं. इसी दौरान ठनका गिरा और उसकी चपेट में आ गयीं. डीएम अनुपम कुमार ने मृतकों को परिजनों को चार-चार लाख रुपये के मुआवजा की घोषणा की है.

रोपनी के लिए महिलाएं सुबह ही खेत में पहुंच गयी थीं. एक बजे झमाझम बारिश होने
धान रोपनी के
लगी.
बारिश से बचने के लिए सभी एक पेड़ के नीचे जाकर छिप गयीं. इसी बीच अचानक तेज आवाज में वज्रपात हुआ. मौके पर ही चार महिलाओं की मौत हो गयी. इनमें दो युवतियां हैं. वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गयीं. मृतकों की पहचान सुरेंद्र Â बाकी पेज 15 पर
बंजरिया में ठनका
मुखिया की पुत्री 19 वर्षीय रूपकली कुमारी , मोहन मुखिया की पुत्री 18 वर्षीय मीसा कुमारी, 40 वर्षीय संवरी देवी ज्ञानचंद्र मुखिया की पत्नी 38 वर्षीय सरस्वती देवी के रूप में की गयी है. वहीं रावण मुखिया की पुत्री दुर्गापति कुमारी व रामवती देवी गंभीर रूप से घायल हैं.
इधर, घटना की सूचना पर सीओ रविरंजन कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को आपदा कोष से मुआवजा दिया जायेगा.
बंजरिया के रोहिननिया की घटना
दो महिलाएं झुलसीं, सदर
अस्पताल में चल रहा इलाज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन