मोहिउद्दीननगर में ऑटो चालक की हत्या, जाम

Updated at : 21 Jul 2016 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
मोहिउद्दीननगर में ऑटो चालक की हत्या, जाम

गंगटोलिया गांव के चौर में मिला शव शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना सुबह ऑटो लेकर निकला था घर से पिता के बयान पर अज्ञात पर दर्ज हुई प्राथमिकी पीट-पीट कर हत्या किये जाने की आशंका मोहिउद्दीननगर : थाना क्षेत्र के गंगटोलिया गांव में ऑटो चालक छोटेलाल राय की हत्या कर दी गयी. […]

विज्ञापन

गंगटोलिया गांव के चौर में मिला शव

शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना
सुबह ऑटो लेकर निकला था घर से
पिता के बयान पर अज्ञात पर दर्ज
हुई प्राथमिकी
पीट-पीट कर हत्या किये जाने की आशंका
मोहिउद्दीननगर : थाना क्षेत्र के गंगटोलिया गांव में ऑटो चालक छोटेलाल राय की हत्या कर दी गयी. उसका शव गांव के ही चौर में बुधवार की सुबह लोगों ने देखा, तो पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. मामले में मृत छोटेलाल के पिता रामजीवन राय के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इधर, घटना के विरोध में बिहार राज्य ऑटो संघ के सदस्यों ने बस स्टैंड के पास जमकर हंगामा किया. सड़क जाम कर आवागमन रोक
मोहिउद्दीननगर में ऑटो
नारेबाजी की. घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष असगर इमाम भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गये. उन्होंने काफी प्रयास के बाद लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया. जाम के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. थानाध्यक्ष ने दो दिनों के अंदर आरोपितों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया. इसके बाद लोग शांत हुए.
बताया जाता है कि छोटेलाल रोजाना की तरह मंगलवार को भी ऑटो लेकर निकला था. लेकिन, रात तक घर वापस नहीं आया. सुबह चौर में शौच करने गये ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को सूचना दी. घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं. पुलिस के अनुसार, छोटे के सिर व गरदन आदि जगहों पर चोट के निशान मिले हैं. उसके नाक से खून आ रहा था. पुलिस के अनुसार उसका प्राइवेट पार्ट भी सूजा हुआ था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन