मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म

Updated at : 16 Jul 2016 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म

12 जून को हुई रक्सौल के भरतमही में हुयी थी महिला की शादी शादी के बाद बिगड़ा था मानसिक संतुलन रक्सौल : सीमावर्ती नेपाल के पर्सा जिला के जसौली में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला के साथ झाड़-फूंक के नाम पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. घटना गुरूवार रात की बतायी […]

विज्ञापन

12 जून को हुई रक्सौल के भरतमही में हुयी थी महिला की शादी

शादी के बाद बिगड़ा था मानसिक संतुलन
रक्सौल : सीमावर्ती नेपाल के पर्सा जिला के जसौली में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला के साथ झाड़-फूंक के नाम पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. घटना गुरूवार रात की बतायी जा रही है. मामले के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वीरगंज नगरपालिका के वार्ड नंबर 30 जसौली की एक महिला को कथित तौर पर ओझा पुजारी के द्वारा दुष्कर्म किया गया है.
दुष्कर्म का आरोप पर्सा के जगरनाथपुर के 45 वर्षिय हरेन्द्र राय थारू व उनके सहयोग जसौली के विनय पासवान पर लगा है. इन लोगों के द्वारा गुरुवार की रात झाड़ फूंक के नाम पर गांव से सटे सरेह में इस घटना को अंजाम दिया गया है. इसकी जानकारी देते हुए पर्सा एसपी राजूबाबू श्रेष्ठ ने बताया कि एक आरोपी हरेन्द्र राय थारू को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया है,
जबकि फरार आरोपी विनोद की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इसके साथ ही हरेन्द्र को बुलाने के आरोप में जसौली के सुकुट महतो व बृजलाल महतो को भी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है. पीड़ित महिला के परिजनों ने बताया कि बीते 12 जून की महिला की शादी रक्सौल के भरतमही में हुयी थी. शादी के बाद से अचानक उसका मानसिक स्थिती खराब हो गयी. जिसके बाद ससुराल पक्ष के द्वारा गोरखपुर में इलाज कराया गया.
इसके बाद महिला के पैतृक घर के सुकुट व बृजलाल के द्वारा झाड़-फुंक की सलाह दी गयी. इसके बाद पीड़ित महिला के परिवार के लोग गुरुवार को झाड़-फूंक के लिए महिला को उसके पैतृक घर ले गये. रात के समय महिला को ओझा के द्वारा गांव के नजदीक खेत में ले जाया गया. कुछ देर मंत्र पढ़ने के बाद महिला के पास से सबको हटाकर वे लोग एकांत में चले गये.
एक घंटा से अधिक समय बीतने के बाद जब परिजनों को चिंता हुयी तो वे लोग सरेह में गये, जहां पर ओझा को रंगेहाथ पकड़ लिया गया. एसपी श्री श्रेष्ठ ने बताया कि महिला को मेडिकल जांच के बाद इलाज के लिए नारायणी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन