मांगी 10 लाख की रंगदारी

Updated at : 18 Jun 2016 2:46 AM (IST)
विज्ञापन
मांगी 10 लाख की रंगदारी

शहर के सराफा व्यवसायी से मोतिहारी : शहर के सराफा व्यवसायी राकेश कुमार से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला पकड़ा गया. पुलिस ने उसके पास से रंगदारी मांगने में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद किया है. गिरफ्तार बदमाश शहर के मिस्कौट मोहल्ला का मुकेश पटेल है. उसके पास से बरामद मोबाइल में उस सिमकार्ड का […]

विज्ञापन

शहर के सराफा व्यवसायी से

मोतिहारी : शहर के सराफा व्यवसायी राकेश कुमार से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला पकड़ा गया. पुलिस ने उसके पास से रंगदारी मांगने में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद किया है. गिरफ्तार बदमाश शहर के मिस्कौट मोहल्ला का मुकेश पटेल है. उसके पास से बरामद मोबाइल में उस सिमकार्ड का इस्तेमाल हुआ है, जिससे व्यवसायी के पास रंगदारी के लिए फोन किया गया था. एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि घटना में मुकेश के साथ कुछ और लोगों का भी हाथ है.
उनकी पहचान के लिए छानबीन की जा रही है. बहुत जल्द उनको भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि सर्राफा व्यवसायी राकेश भी मिस्कौट मोहल्ला के रहने वाले है. गुदरी बाजार में कृष्णा कुमार अक्षय कुमार नामक सोने-चांदी की दुकान है. एसपी ने बताया कि घटना का खुलासा हो चुका है. छापेमारी में नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार, जमादार अजीत कुमार सिंह शामिल थे.
सर्राफा व्यवसायी राकेश के पास छह जून को एक मोबाइल नंबर से फोन आया. उन्होंने फोन रिसिव किया तो सामने वाले ने पहले गाली गलौज की, उसके बाद 10 लाख की रंगदारी मांगी. कहा कि रंगदारी नहीं मिला तो जान से हाथ धोना होगा. व्यवसायी ने घटना की सूचना नगर पुलिस को दी. अज्ञात अपराधियों पर रंगदारी की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन शुरू की. पुलिस छानबीन में जुटी ही थी कि 16 जून को एक बार फिर दूसरे नंबर से रंगदारी के लिए उनके पास फोन आया. तब तक पुलिस बदमाशों के गिरेवान तक पहुंच चुकी थी. शुक्रवार की सुबह पुलिस ने मिस्कौट में छापेमारी कर मुकेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया.
अलमीरा के कारखाने में काम करता है मुकेश : मुकेश स्टील अलमीरा के कारखाना में काम करता है. कारखाना ज्ञानबाबू चौक के पास है. पुलिस कारखाना संचालक से भी पूछताछ करने के मूड में है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को कारखाना बंद है. उसके मालिक से फोन पर बात हुई है. उसको पूछताछ के लिए थाना पर बुलाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन