स्टेशन पर चेन झपट कर भागने वाला धराया

Updated at : 16 Jul 2013 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
स्टेशन पर चेन झपट कर भागने वाला धराया

मोतिहारी : बापूधाम स्टेशन पर बुधवार को महिला यात्री के गले से चेन झपट कर भागने वाले युवक को यात्रियों ने पकड़ कर जीआरपी के हवाले कर दिया. इस संबंध में बलुआ टाल निवासी अमरनाथ पांडेय ने जीआरपी को दिये आवेदन में बताया कि वे अपनी बेटी व दामाद को छोड़ने स्टेशन आये थे. 5215 […]

विज्ञापन

मोतिहारी : बापूधाम स्टेशन पर बुधवार को महिला यात्री के गले से चेन झपट कर भागने वाले युवक को यात्रियों ने पकड़ कर जीआरपी के हवाले कर दिया. इस संबंध में बलुआ टाल निवासी अमरनाथ पांडेय ने जीआरपी को दिये आवेदन में बताया कि वे अपनी बेटी व दामाद को छोड़ने स्टेशन आये थे.

5215 एक्सप्रेस पर चढ़ने के क्रम में एक एक युवक उनकी बेटी के गले से चेन खींच कर भागने लगा जिसे यात्रियों के सहयोग से पकड़ लिया गया. जीआरपी के थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि चेन लेकर भागने वाला युवक भेलाही थाना के गदहिया गांव का निवासी है. उससे पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन