चार माह बाद हुई अपहरण की प्राथमिकी

Updated at : 02 Mar 2016 2:53 AM (IST)
विज्ञापन
चार माह बाद हुई अपहरण की प्राथमिकी

लौकही : क्षेत्र के लौकही थाना अर्न्तगत कुड़ीबन गांव से 37 वर्षीय युवक अपहरण करने के चार माह बाद अपर मुख्य न्यायीक दंडाधिकारी झंझारपुर के निर्देश पर लौकही थाना अघ्यक्ष के द्वारा प्राथमीकी दर्ज कर अनुसंधान जारी कर दिया गया है. डीएसपी उमेश्वर चौधरी ने कहा कि अपहरण का मामला दर्ज करके नामजद अभियुक्तों की […]

विज्ञापन

लौकही : क्षेत्र के लौकही थाना अर्न्तगत कुड़ीबन गांव से 37 वर्षीय युवक अपहरण करने के चार माह बाद अपर मुख्य न्यायीक दंडाधिकारी झंझारपुर के निर्देश पर लौकही थाना अघ्यक्ष के द्वारा प्राथमीकी दर्ज कर अनुसंधान जारी कर दिया गया है. डीएसपी उमेश्वर चौधरी ने कहा कि अपहरण का मामला दर्ज करके नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी और अपहृत को मुक्त कराने को लेकर पुलिस के द्वारा छापेमारी किया जा रहा है .

लौकही थाना क्षेत्र के कुड़ीबन गांव के सुभाष यादव ने अपर न्यायिक दंडाधिकारी झंझारपुर मे मामला दायर किया कि उनके भाइ बिल्टु यादव का गॉव के ही पांच लोगो के द्वारा विगत 30 अक्तूबर की शाम मे जबरन जमीन लिखाने को लेकर अपहरण कर लिया . अपहरण के बाद थाना से लेकर जिला पुलिस अधीक्षक तक आवेदन देकर गुहार लगाया गया. पर किसी तरह का कोइ कार्रवाई पुलिस पदाधिकारी के द्वारा नही किया गया.

न्यायालय नेे लौकही थाना अध्यक्ष को बिल्टु यादव की अपहरण का मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है. थाना अध्यक्ष रामचंद्र चौपाल ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर पांच नामजद लोगो के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया है.

गैस सिलिंडर लूटे जाने की शिकायत : बासोपट्टी. बासोपट्टी के गैस गोदाम पर सोमवार की रात अज्ञात लोगो ने सात गैस सिलिंडर सहित रुपया लूट कर भागने में सफल रहा. बासोपट्टी थाना पर गैस एजेंसी संचालक एसके पांडेय के बयान पर आवदेन दिया गया है.पुलिस प्राथमिकी दर्ज की प्रक्रिया कर रही है.
विगत रात्रि अज्ञात लोगो ने गाली गालौज कर कुछ रुपया के साथ गैस सिलिंडर लेकर भाग गया.उसके साथ दुर्व्यवहार भी किया गया. इस बावत बासोपट्टी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घटना रात्रि की है .पुलिस मामले की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन