पेट्रोल पंप लूटकांड में चार अपराधी धराये

मोतिहारी : जिले के कोटवा थाना अंतर्गत नारायण हाईवे पेट्रोल पंप लूट कांड में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है .मामले में पुलिस ने छापेमारी कर चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है . छापेमारी टीम में कोटवा थानाध्यक्ष शंभू कुमार, मुफस्सिल के किशोरी चौधरी, पीपराकोठी के शशि भूषण कुमार, केसरिया के अवधेश झा व […]
मोतिहारी : जिले के कोटवा थाना अंतर्गत नारायण हाईवे पेट्रोल पंप लूट कांड में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है .मामले में पुलिस ने छापेमारी कर चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है . छापेमारी टीम में कोटवा थानाध्यक्ष शंभू कुमार, मुफस्सिल के किशोरी चौधरी, पीपराकोठी के शशि भूषण कुमार, केसरिया के अवधेश झा व डुमरियाघाट के मिथिलेश पाण्डेे आदि थे .डीएसपी सदर पंकज रावत ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो देशी कटा ,चार कारतूस व नगद 52 सौ रूपये बरामद किया गया है .
गिरफ्तार लोगों में सोनू कुमार गढवा,,मोहन सिंह कररिया,पिअू कुमार व मन्नु कुमार अहिरालिया आदि के नाम शामिल है . एक अन्य बदमाश की खोज में पुलिस छापेमारी कर रही है . डीएसपी ने बताया कि इन लोगों ने पंप लूट कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है .यहां बता दें कि 29 दिसम्बर को उक्त पंप से अपराधियों ने करीब 75 हजार रूपये लूट कर फरार हो गये थे . 30 दिसंबर को भी मामले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है . डीएसपी ने बताया कि इन अपराधियों का किसी बड़े अपराधी गिरोह से संबंध है जिसके संबंध में जांच की जा रही है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




