हजयात्रा के नाम पर दो लाख 70 हजार की ठगी

मोतिहारी : हज यात्रा कराने के नाम पर अधिवक्ता मो. रागीब आजम से लाखों रुपये ठग लिये गये. श्री आजम शहर के शांतिपुरी मोहल्ला के रहने वाले है. घटना को लेकर उन्होंने नगर थाना में आवेदन देकर नेशनल हज एंड उमराह टूर ट्रेवल्स के निदेशक सैयद इरशाद अहमद को आरोपित किया है. यह ट्रेवल्स एजेंसी […]
मोतिहारी : हज यात्रा कराने के नाम पर अधिवक्ता मो. रागीब आजम से लाखों रुपये ठग लिये गये. श्री आजम शहर के शांतिपुरी मोहल्ला के रहने वाले है.
घटना को लेकर उन्होंने नगर थाना में आवेदन देकर नेशनल हज एंड उमराह टूर ट्रेवल्स के निदेशक सैयद इरशाद अहमद को आरोपित किया है. यह ट्रेवल्स एजेंसी पटना के मुरादपुर मार्केट इमाम शॉपिंग सेंटर में है.उन्होंने पुलिस को बताया है कि हज यात्रा के लिए उक्त एजेंसी के निदेशक से संपर्क किया तो उसने मक्का मदीना ले जाने व वापस लाने का खर्च दो लाख 70 हजार रुपये बताया. श्री आजम ने उसके एक्सिस बैंक पटना के खाता में
एक बार दो लाख व दूसरी बार 70 हजार रुपये डाल दिया. वहीं 25 हजार नकद पटना स्थित उसके कार्यालय में पहुंच कर जमा किया. वापस आकर फिर 45 हजार रुपये उसके एक्सिस बैंक के खाता में डाला.पैसा लेने के बाद भी सैयद इरशाद ने हज यात्रा पर नहीं भेजा. उससे संपर्क किया तो कई बार पैसा वासप करने के लिए पटना बुलाया, लेकिन पैसा वापस नहीं किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




