शहर में अभियान चलाकर हटाया जायेगा अतिक्रमण
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोतिहारी : शहर को शीघ्र अतिक्रमण से मुक्ति दिलायी जाएगी. इसके लिए जिला प्रशासन तैयारी कर रही है और अतिक्रमण से जूडे सभी बिंदुओं की समीक्षा की जा रही है. शहर के सभी इलाकों में अलग-अलग अधिकारियों की टीम बनायी जाएगी और एक साथ सभी इलाकों से अतिक्रमण हटाया जाएगा.जानकारी देते हुए बुधवार को जिलाधिकारी […]
विज्ञापन
मोतिहारी : शहर को शीघ्र अतिक्रमण से मुक्ति दिलायी जाएगी. इसके लिए जिला प्रशासन तैयारी कर रही है और अतिक्रमण से जूडे सभी बिंदुओं की समीक्षा की जा रही है.
शहर के सभी इलाकों में अलग-अलग अधिकारियों की टीम बनायी जाएगी और एक साथ सभी इलाकों से अतिक्रमण हटाया जाएगा.जानकारी देते हुए बुधवार को जिलाधिकारी अनुपम कुमार ने बताया कि पुलिस कप्तान जितेन्द्र राणा से इस बाबत बात हो चुकी है.
जल्द ही तिथि निर्धारित की जाएगी और अभियान चलाया जाएगा.अतिक्रमण के कारण शहर में प्रतिदिन जाम की समस्याएं होती है.
जाम के कारण लोग घंटों परेशान रहते है और आवागमन पर काफी बुरा असर पड़ता है. अतिक्रमणकारियों को पूर्व में आगाह किया जा चुका है और अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया जा चुका है.शहर के मेन रोड,बलुआ चौक,गांधी चौक समेत सभी इलाकों से अतिक्रमण हटाया जाएगा.
महज एक कट्ठा जमीन के लिए चचेरा साला ने की बहनोई की हत्या
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










