जिले की 11 झीलों का चयन
Updated at : 14 Dec 2015 3:43 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण में मत्स्य पालन की संभावना को देखते हुए नेशनल फिशरी डेवलपमेंट बोर्ड हैदराबाद ने 11 झीलों (मन) का चयन किया है़ इसके लिए विभाग को 40 लाख रुपये का आवंटन भी मिला है़ केंद्र सरकार की योजना के तहत इन झीलों का चयन किया गया है़ इसके तहत झील के बीच […]
विज्ञापन
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण में मत्स्य पालन की संभावना को देखते हुए नेशनल फिशरी डेवलपमेंट बोर्ड हैदराबाद ने 11 झीलों (मन) का चयन किया है़ इसके लिए विभाग को 40 लाख रुपये का आवंटन भी मिला है़ केंद्र सरकार की योजना के तहत इन झीलों का चयन किया गया है़ इसके तहत झील के बीच में ही चिलवन (बांस का चचरी) या किसी मजबूत जाल से घेरा बनाकर मछली जीरा (बीज) पालन कर उत्पादन को बढावा देना है़
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चयनित झीलों का निरीक्षण व मछलीपालकों से वार्ता के बाद लाभुक को 40 प्रतिशत अनुदान पर राशि दी जायेगी़
क्या है चिलवन योजना
इसके तहत मछली की जीरा को अंगूलीनुमा (फिंगर साइज) होने पर संबंधित झील में ही छोड़ा जायेगा़ मछली के अंडा या छोटे जीरा (बीज) को बड़ा करने के लिए झील में ही घेरा बनाकर डाला जाता है़
बड़ा होने पर फिर जरुरत के मुताबिक उसी झील में घेरा से निकालकर छोड़ दी जाती है़ ऐसे में मछली की बढ़वार ज्यादा होती है़ क्योंकि उसे एक ही तरह का पानी मिल जाता है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




