विवाहिता के साथ चार माह के बच्चे की हत्या

Updated at : 24 Nov 2013 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता के साथ चार माह के बच्चे की हत्या

तुरकौलियाः परशुरामपुर गांव में शुक्रवार की रात ससुराल वालों ने दहेज के लिए सोनी कुमारी व उसके चार महा के बच्चे पीट-पीट कर मार डाला. घटना के बाद हत्यारे ससुराल दोनों मां-बेटा के शव को घर में छोड़ कर फरार हो गये. घटना की सूचना फैलते ही इलाके के लोग सन रह गये. पुलिस खबर […]

विज्ञापन

तुरकौलियाः परशुरामपुर गांव में शुक्रवार की रात ससुराल वालों ने दहेज के लिए सोनी कुमारी व उसके चार महा के बच्चे पीट-पीट कर मार डाला. घटना के बाद हत्यारे ससुराल दोनों मां-बेटा के शव को घर में छोड़ कर फरार हो गये. घटना की सूचना फैलते ही इलाके के लोग सन रह गये. पुलिस खबर मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन की. मायके वाले भी सोनी की मौत की खबर सुनकर वहां पहुंचे. इस संबंध में मृतक के पिता हरसिद्धि थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी कृष्णा प्रसाद ने आवेदन देकर सोनी के पति राजकुमार गुप्ता, ससुर बदरी प्रसाद, सास सवारी देवी, ननद कलावती देवी व अरविंद प्रसाद को आरोपित किया है. पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सोनी की शादी वर्ष 2007 में राजकुमार गुप्ता के साथ हुई थी. ससुराल वाले सोनी से दहेज में एक लाख नकद, बाइक व सोने की चेन मायके वालों से मांगने के लिए दबाव देकर प्रताड़ित कर रहे थे. इसको लेकर ससुराल वालों पर सोनी ने पहले भी न्यायालय में परिवाद दायर किया था, जिसमें पंचायती व आपसी समझौत के तहत सुलह हुआ. सोनी फिर से ससुराल में रहने लगी. ससुराल वाले अपनी आदत से बाज नहीं आये और शुक्रवार की रात सोनी व उसके बच्चे को पीट कर मार डाला. प्रभारी थानाध्यक्ष सचिंद्र यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है. घटना की जांच शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन