संचालक पर 10 हजार जुर्माना

Updated at : 05 Dec 2015 12:41 AM (IST)
विज्ञापन
संचालक पर 10 हजार जुर्माना

निरीक्षण : सीसीएम ने किया स्टेशन का निरीक्षण, मिलीं कई गड़बड़ियां मोतिहारी : रेलवे जोन हाजीपुर के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एम महबूब रब्ब ने शुक्रवार को बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. सीसीएम निरीक्षण में कई तहर की गड़बड़ी सामने आयी. खान-पान स्टॉल पर मिली शिकायत को लेकर संबंधित स्टॉल संचालक को जुर्माना लगाया […]

विज्ञापन
निरीक्षण : सीसीएम ने किया स्टेशन का निरीक्षण, मिलीं कई गड़बड़ियां
मोतिहारी : रेलवे जोन हाजीपुर के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एम महबूब रब्ब ने शुक्रवार को बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. सीसीएम निरीक्षण में कई तहर की गड़बड़ी सामने आयी. खान-पान स्टॉल पर मिली शिकायत को लेकर संबंधित स्टॉल संचालक को जुर्माना लगाया गया.
वहीं स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की व्यवस्था को अपडेट करने का निर्देश दिया. स्टेशन की साफ-सफाई से लेकर पेयजल, शौचालय व रोशनी जैसी मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया.
प्रतिक्षालय में अनाधिकृत यात्रिओं के प्रवेश एवं बैठने की व्यवस्था को दुरूस्त करने का निर्देश देते हुए प्रतीक्षालय गेट पर दरवाजा लगाने की बात कही. वहीं स्टेशन पर आनेवाले यात्रिओं की टिकट जांच करने व बीना प्लेटॅफॉम टिकट लिए प्लेटफॉम पर आनेवाले को जुर्माना करने का निर्देश दिया. इनके साथ सीनीयर डीसीएम समस्तीपुर, डीसीआइ बबन सिंह सहित अधिकारियों का टीम पहुंचा था.
सीसीएम ने यूटीएस काउंटर निरीक्षण के दौरान व्यवस्था को लेकर वाणिज्य अधिकारियोें का जमकर खिंचाई किया. आरक्षण काउंटर प्लेटॅफॉर्म संख्या दो पर होने से यात्रीओं को होने वाली परेशानी को लेकर उन्होने आरक्षण काउंटर को एक नम्बर प्लेटॅफॉर्म पर खोलने का आदेश दिया. वहीं यूटीएस काउंटर के एक विंडों को महिलाओं के लिए आरक्षित करने का निर्देश दिया.
स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर संचालित रेलवे कैंटिंग का सीसीएम ने सघन जांच किया. इस दौरान संचालक द्वारा गुटका खाने पर आपति जताते हुए सीसीएम ने पांच हजार रूपये जुर्माना लगाया. वही कैंटिंग रसोई की माकूल साफ-सफाई नही रखने को लेकर जुर्माना राशि को बढ़ाकर दस हजार रुपया कर दिया. साथ ही संचालक को कैंटिंग के भीतर ध्रुमपान नहीं करने की हिदायत दी.
अग्रिम राशि जमा करने का निर्देश
सीसीएम ने प्लेटफॉर्म पर लगे स्टॉल संचालकों से तीन माह का अग्रिम राशि जमा करने का निर्देश दिया. इसको लेकर उन्होंने एसएस को समय-समय पर स्टॉल के लिए निर्धारित राजस्व जमा का जांच करने एवं नही करने वाले को संबंधित कार्रवाई के लिए मंडल को लिखने का निर्देश दिया.
कहा कि समय पर राशि जमा नही होती है या स्टॉल संचालक फरार होते है तो इसके लिए स्पष्ट तौर पर सीएस जिम्मेवार होंगे.
गुड्स पार्सल के वजन में मिली शिकायत
गुड्स पार्सल डिलेवरी में गड़बड़ी की आशंका कोलेकर सीसीएम ने अनलोड पार्सल का वजन सामने कराया. बताया जाता है कि सीसीएम के स्टेशन पहुंचने के साथ ही डाउन मिथिला एक्सप्रेस से उक्त पार्सल अनलोड हुआ था. आशंका पर सीसीएम ने सभी पार्सल का सामने वजन कराया, जाचं के दौरान उक्त पार्सल का वजन बढ़ा पाया गया. जिसको लेकर संबंधित व्यपारी से बढे हुए वजन के हिसाब से राजस्व लेने का निर्देश सीसीएम ने बाबू को दिया.
टिकट जांच में 25 हजार जुर्माना वसूला
मोतिहारी : बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया़ इस कार्रवाई में 100 बिना टिकट यात्री पकड़े गये़ चेक एंड चार्ज सिस्टम के तहत पकड़े गये यात्रियों से टिकट सहित जुर्माना की राशि वसूल की गयी़ इस अभियान में रेलवे को 25 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ़
इसकी पुष्टि डीसीआइ बबन सिंह ने की़ टिकट जांच अभियान का नेतृत्व मुख्य चल टिकट निरीक्षक सैयद नेमतुल्लाह व पंकज कुमार कर रहे थे़ टीम में सीनियर डीसीएम एमक्वायड समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर व नरकटियागंज बेस के चल टिकट परीक्षक का दल शामिल था़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन