फायरिंग रेंज हटाने को लेकर गोलबंद हुए लोग

Updated at : 04 Dec 2015 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
फायरिंग रेंज हटाने को लेकर गोलबंद हुए लोग

तुरकौलिया : फायरिंग रेंज मजूराहा को हटाने की मांग जोर पकड़ने लगी है. अब तक इस फायरिंग रेंज से निकले गोली से करीब एक दर्जन लोग घायल हो चुके है. स्थानीय लोगों के अनुसार गोली लगने से तीन व्यक्तियों की मौत पहले हो चुकीं है. लोगों ने बताया कि रघुनाथपुर वार्ड नंबर 9 के भिखारी […]

विज्ञापन

तुरकौलिया : फायरिंग रेंज मजूराहा को हटाने की मांग जोर पकड़ने लगी है. अब तक इस फायरिंग रेंज से निकले गोली से करीब एक दर्जन लोग घायल हो चुके है. स्थानीय लोगों के अनुसार गोली लगने से तीन व्यक्तियों की मौत पहले हो चुकीं है. लोगों ने बताया कि रघुनाथपुर वार्ड नंबर 9 के भिखारी चौधरी की पत्नी खुदिया देवी, बदरी दास की पत्नी सुदामा देवी व विरेंद्र बाजपेयी आदि घायल अभी भी जीवित है.

जो इस घटना का बयान करते हुए आज भी सहम जाते है. जयसिंहपुर व सपही गांव के भी दो तीन व्यक्ति 3-4 वर्ष पूर्व गोली लगने से जख्मी हो चुके है. ग्रामीणों का कहना है कि फायरिंग रेंज से निकली गोली का शिकार हमेशा लोग हो रहे है. बावजूद इसके प्रशासन कुछ नहीं कर रही है. लोगों ने बताया कि फायरिंग रेंज दूसरी जगह जाना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन