बैंक लूटकांड में एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी

Updated at : 04 Dec 2015 6:33 AM (IST)
विज्ञापन
बैंक लूटकांड में एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी

मोतिहारी : हरसिद्धि थाना के गोविन्दापुर ग्रामीण बैंक लूटकांड में एसपी के द्वारा गठित एसआइटी के टीम ने माेतिहारी शहर सहित एक दर्जन से अधिक संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की है . छापेमारी की मॉनीटरिंग स्वयं एसपी जितेंद्र राणा कर रहे हैं . मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के द्वारा अापराधिक गिरोह की खोज में […]

विज्ञापन

मोतिहारी : हरसिद्धि थाना के गोविन्दापुर ग्रामीण बैंक लूटकांड में एसपी के द्वारा गठित एसआइटी के टीम ने माेतिहारी शहर सहित एक दर्जन से अधिक संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की है .

छापेमारी की मॉनीटरिंग स्वयं एसपी जितेंद्र राणा कर रहे हैं . मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के द्वारा अापराधिक गिरोह की खोज में मोतिहारी शहर, झखिया, गोबरहा, बैरिया, तुरकौलिया, पीपराकोठी स्थानों पर छापेमारी की गयी है

छापेमारी में शामिल अधिकारी घटना में शामिल अपराधियों के खिलाफ साक्ष्य इकठा कर रहे हैं . छापेमारी कहां – कहां हुई उसे आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं कर रहा है . इधर डीएसपी नुरूल हक दियारा क्षेत्र में टोह लगाने के साथ छापेमारी कर रहे हैं .

वैसे अनुसंधान प्रभावित होने के कारण आधिकारिक तौर पर कोई कुछ बताने को तैयार नहीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन