रेंगते रहे लोग, हांफता रहा एंबुलेंस

मोतिहारी : शहर के विभिन्न पथों में रोज व रोज हो रही जाम से शहरवासियों को नहीं मिल रही है निजात. गांधी चौक से मधुबन छावनी चौक पथ में जाम से निजात के लिए नगर व छतौनी पुलिस के जवान व अधिकारी तैनात रहते हैं तो स्टेशन व सदर अस्पताल पथ में पुलिस की राउंड […]
मोतिहारी : शहर के विभिन्न पथों में रोज व रोज हो रही जाम से शहरवासियों को नहीं मिल रही है निजात. गांधी चौक से मधुबन छावनी चौक पथ में जाम से निजात के लिए नगर व छतौनी पुलिस के जवान व अधिकारी तैनात रहते हैं तो स्टेशन व सदर अस्पताल पथ में पुलिस की राउंड गश्त जरूर होती है लेकिन अवैध वाहन पार्किग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, नतीजा जाम के रूप में सामने आता है .
बुधवार को सदर अस्पताल पथ व रेडक्रास के सामने भयंकर जाम लग गयी. जाम में मरीज को लेकर एंबुलेंस हाॅर्न बजाते हुए आगे बढने का प्रयास में थी तो एंबुलेंस में बैठे मरीज की कराह भी कोई सुनने वाला नहीं था.कहीं कोई पुलिस वाले नहीं दिखे. जबकि जाम स्थल से मुफसिल व नगर थाना की दूरी महज तीन सौ गज होगी . स्कूली बस भी फंसी राही .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




