बैंक लूटकांड: दो एसआइटी टीम का गठन

Updated at : 03 Dec 2015 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
बैंक लूटकांड: दो एसआइटी टीम का गठन

मोतिहारी : गोविन्दपुर उतर बिहार ग्रामीण बैंक लूटकांड के बाद जांच में बैंक के दोनों सीसीटीवी कैमरा खराब मिले . इसके अलावे अलार्म भी खराब था. घटना के बाद डीआइजी गोपाल प्रसाद के साथ बुधवार को एसपी जितेंद्र राणा ने निरीक्षण किया. श्री राणा ने बताया कि घटना में पहाड़पुर मटिअरिया, कोटवा होकर जिस गंवई […]

विज्ञापन

मोतिहारी : गोविन्दपुर उतर बिहार ग्रामीण बैंक लूटकांड के बाद जांच में बैंक के दोनों सीसीटीवी कैमरा खराब मिले . इसके अलावे अलार्म भी खराब था. घटना के बाद डीआइजी गोपाल प्रसाद के साथ बुधवार को एसपी जितेंद्र राणा ने निरीक्षण किया.

श्री राणा ने बताया कि घटना में पहाड़पुर मटिअरिया, कोटवा होकर जिस गंवई रास्ते अपराधी जीवधारा पहुंचे वह बाहरी अपराधियों से संभव नहीं था क्योंकि बाहरी अपराधी रास्ता भटक जाते .

इस घटना में स्थानीय अपराधियों की भूमिका उजागर हो रही है .
अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए जिला व स्थानीय स्तर पर एसआइटी टीम का गठन किया गया है . मामले का शीघ्र भंडाफोड़ किया जायेगा.उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्र के बैंकों का निरीक्षण कर सुरक्षा के हर पहलुओं का जांच करने को कहा है .
एसआइटी टीम में शामिल अधिकारी: जिला स्तरीय टीम मेंदारोगा रणवीर झा, अमरेन्द्र साह,अभिमन्यू कुमार के अलावे अन्य अधिकारी शस्त्र बल होंगे.
इसके अलावे स्थानीय स्तर पर घटना उद‍्भेदन के लिए पहाड़पुर, हरसिद्धि, पीपरा, सुगौली आदि थानों के थानाध्यक्षों को टीम में शामिल किया गया है . टीम के सदस्य अपराधियों के संदिग्ध ठिकानों पर छापेेमारी भी आरंभ कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन