प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पीटा
Updated at : 02 Dec 2015 4:53 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : हरसिद्धि थाना क्षेत्र के सोनबरसा गावं में मंगलवार को प्रमी युगल की ग्रामीणों ने जम कर धुनाई कर दी.ग्रामीणों का आक्रोश इस कदर था कि जब छुड़ाने प्रमी के पिता गये तो उन्हें जमकर पिटाई की गयी. तीनों को घायलावस्था में सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है.घटना के संबंध […]
विज्ञापन
मोतिहारी : हरसिद्धि थाना क्षेत्र के सोनबरसा गावं में मंगलवार को प्रमी युगल की ग्रामीणों ने जम कर धुनाई कर दी.ग्रामीणों का आक्रोश इस कदर था कि जब छुड़ाने प्रमी के पिता गये तो उन्हें जमकर पिटाई की गयी.
तीनों को घायलावस्था में सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है.घटना के संबंध में प्रेमी श्याम कुमार का भाई ओमप्रकाश सहनी ने बताया कि उषा और श्याम के बीच वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था.
उषा हरसिद्धि काॅलेज में बीए की छात्रा है.उसके परिजन को यह प्रेम नागवार गुजरा और रविवार को उसकी हत्या की योजना बना रहे थे.इसकी भनक लड़की को जैसे ही मिली वह अपने प्रेमी श्याम के घर भाग गयी.इस पर मामला और तूल पकड़ा और परिजन श्याम को आम के पेड़ में टांग कर पिटाई करने लगे.जब श्याम पिता को इस घटना की खबर मिली तब वे अपने पुत्र को छुड़ाने घटना स्थल पर पहुंचे जहां उनकी भी जमकर पिटाई की गयी.घटना के बाद वे बेहोश हो जमीन पर गिर गये.
घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस घायल युवती उषा,श्याम और उसके पिता को इलाज के सदर अस्पताल लायी.उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
वन विभाग किसानों को देगा 60 लाख रुपये
जिंदा पेड़ों की संख्या के आधार पर मिलेगी राशि
तीन लाख 56 हजार 100 पोधों का हुआ है वितरण
प्रथम वर्ष प्रत्येक वृक्ष पर दिये जाएंगे 15 रुपये
दूसरे वर्ष व तीसरे वर्ष दिये जाएंगे 10-10 रुपये
कास्ट प्रजाति के दिये गये हैं पौधे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




