दियारा क्षेत्र छोड़ भागे नक्सली

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के केसरिया से सटे गंडक दियारा इलाके में नक्सलियों की सक्रियता व महिला नक्सलियों का आर्म्स ट्रेनिंग कैंप की सूचना पर पुलिस व सीआरपीएफ की टीम ने शुक्रवार को कॉबिंग ऑपरेशन चलाया. महिला नक्सलियों की ट्रेनिंग कैंप में नक्सली नेता रामबाबू राम उर्फ राजन जी द्वारा प्रशिक्षण देने की सूचना थी. […]
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के केसरिया से सटे गंडक दियारा इलाके में नक्सलियों की सक्रियता व महिला नक्सलियों का आर्म्स ट्रेनिंग कैंप की सूचना पर पुलिस व सीआरपीएफ की टीम ने शुक्रवार को कॉबिंग ऑपरेशन चलाया. महिला नक्सलियों की ट्रेनिंग कैंप में नक्सली नेता रामबाबू राम उर्फ राजन जी द्वारा प्रशिक्षण देने की सूचना थी.
यह कैंप मुजफ्फरपुर के साहेबगंज दियारा इलाके में चल रहा था, लेकिन कॉबिंग ऑपरेशन से पहले नक्सलियों ने अपना ठिकाना बदल लिया, जिसके कारण पुलिस को सफलता नहीं मिली. कॉबिंग ऑपरेशन में एएसपी अभियान राजीव कुमार, केसरिया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा, डुमरियाघाट थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार पांडेय के साथ मधुबन सीआरपीएफ की टीम थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




