बस स्टैंड से उठा सास व पत्नी को बंद कमरे में पीटा

Updated at : 28 Nov 2015 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
बस स्टैंड से उठा सास व पत्नी को बंद कमरे में पीटा

मोतिहारी : छतौनी बस स्टैंड से अनीता व उसकी मां आशा देवी को उठा एक कमरे में बंद कर बेहरमी से पीटा गया. घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर दोनों मां-बेटी को मुक्त कराया. उसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. घटना को लेकर अनीता के पिता मुफस्सिल थाना के सिरसा कॉलोनी […]

विज्ञापन

मोतिहारी : छतौनी बस स्टैंड से अनीता व उसकी मां आशा देवी को उठा एक कमरे में बंद कर बेहरमी से पीटा गया. घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर दोनों मां-बेटी को मुक्त कराया. उसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा.

घटना को लेकर अनीता के पिता मुफस्सिल थाना के सिरसा कॉलोनी निवासी सुनील दास ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने अपने दामाद अजीत धर, टुन्नी देवी, तरूण सिंह, भोला सिंह, विशाल सिंह को आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है कि अनीता की शादी छतौनी कॉलोनी के गली नंबर पांच निवासी अजीत धर से हुई थी.
वह शादी के बाद मजदूरी करने कोलकाता चला गया. इस दौरान उसके पिता भलू धर दहेज में बाइक के लिए प्रताड़ित करने लगा. उसके साथ गलत हरकत भी करता था. ससुर की हरकत से आजित होकर अनीता ने अजीत से शिकायत की. कोलकता से वापस आकर अजीत भी उसके साथ मारपीट करने लगा. पति व ससुर की प्रताड़ना से तंग आकर अनीता अपने मायके चली आयी. गुरुवार को अपनी मां के साथ मामा के घर बेतिया जाने के लिए बस पकड़ने छतौनी बस स्टैंड पहुंची.
इस दौरान उक्त सभी आरोपियों ने दोनों को उठा लिया. उसके बाद तरूण सिंह के घर में बंद कर बेरहमी से पीटा और आठ हजार नकद छीन लिया. पुलिस कैंप के पदाधिकारी मेहीलाल यादव ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए मुफस्सिल थाना भेजा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन