42 थानों में लंबित हैं 15 हजार वारंट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोतिहारी : जिला निलाम पत्र कार्यालय का जिले के 42 थानों में 14 हजार सात सौ 15 वारंट लंबित है. विभिन्न बैंकों का 68 करोड़,14 लाख,18 हजार 523 रुपये बकाया है और बार-बार बैंकर्स व जिला प्रशासन द्वारा भुगतान के लिए दबाव बनाये जाने के बावजूद ऋण की अदायगी नहीं होने की स्थिति में वारंट […]
विज्ञापन
मोतिहारी : जिला निलाम पत्र कार्यालय का जिले के 42 थानों में 14 हजार सात सौ 15 वारंट लंबित है.
विभिन्न बैंकों का 68 करोड़,14 लाख,18 हजार 523 रुपये बकाया है और बार-बार बैंकर्स व जिला प्रशासन द्वारा भुगतान के लिए दबाव बनाये जाने के बावजूद ऋण की अदायगी नहीं होने की स्थिति में वारंट तो थानों में भेज दिया गया लेकिन थाना प्रभारियों द्वारा धर-पकड़ नहीं किये जाने के कारण सभी वारंट लंबित है.
सबसे अधिक वारंट रक्सौल, रामगढ़वा, सुगौली व मुफस्सिल थाना में लंबित है. इसकी जानकारी देते हुए जिला निलाम पत्र कार्यालय के अाधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि व्यवसाय करने के लिए बैंकों से ऋण लिया गया है. सबसे अधिक स्टेट बैंक का करीब 30 करोड़ है. सेंट्रल बैंक का भी करीब 12 करोड़ है.
इसी तरह से इलाहाबाद बाद, बैंक ऑफ इंडिया व ग्रामीण बैंक का है.जबकि डीएम व एसपी की ओर से तीन माह के अंदर हर हाल में वारंटियों की गिरफ्तारी करने का निर्देश है.बावजूद उसके कोई कार्रवाई नहीं होना अनेक सवालों को जन्म देता है.इसके अलावा 12 मिलरों पर खाद्यान्न के मामलेे में वारंट जारी की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










