गुरुनानक देव का 546 जयंती समारोह आज

Updated at : 25 Nov 2015 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
गुरुनानक देव का 546  जयंती समारोह आज

मोतिहारी : सिखों के प्रथम गुरू श्री गुरूनानक देव जी के 546वां जन्मोत्सव पर गुरू ग्रंथ साहेब जी की शोभा यात्रा निकली़ यह शोभा यात्रा गुरूद्वारा से आरंभ होकर बनियापट्टी, सोनारपट्टी, धर्मसमाज, मेनरोड होते हुए पुन: गुरूद्वारा पहुंची़ शोभा यात्रा में निकले महिला एवं पुरूषों ने वाहे गुरू शत श्री आकाल के नारे लगा रहे […]

विज्ञापन

मोतिहारी : सिखों के प्रथम गुरू श्री गुरूनानक देव जी के 546वां जन्मोत्सव पर गुरू ग्रंथ साहेब जी की शोभा यात्रा निकली़ यह शोभा यात्रा गुरूद्वारा से आरंभ होकर बनियापट्टी, सोनारपट्टी, धर्मसमाज, मेनरोड होते हुए पुन: गुरूद्वारा पहुंची़ शोभा यात्रा में निकले महिला एवं पुरूषों ने वाहे गुरू शत श्री आकाल के नारे लगा रहे थे़

इस शोभा यात्रा में शहर के नागरिकों ने गुरू साहेब के भक्तों को पानी पिलाये एवं फूलों की वर्षा की़ गुरूद्वारा श्री गुरू सिंध सभा के अध्यक्ष सतपाल सिंह छाबडा ने बताया कि प्रत्येक साल की भांिा इस साल भी गुरूनानक देव की जयंती पूरे धूम-धाम से मनायी जायेगी़ उन्होंने गत 18-22 नवंबर तक सुबह चार बजे से सात बजे तक प्रभातफेरी में गुरूवाणी कीर्त्तन का आयोजन किया गया़ मंगलवार को शोभा यात्रा निकाली गयी़

बुधवार 25 नवंबर को दस बजे दिन से सहज पाठ की समाप्ति होगी़ हजूरी रागी जत्था पटना साहेब द्वारा गुरूवाणी कीर्त्तन का आयोजन किया जायेगा तथा एक बजे से गुरू का लंगर का आयोजन होगा़ इस दौरान गुरूवाणी पर परिचर्चा का आयोजन किया जायेगा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन