ताला तोड़ छह लाख की चोरी
Updated at : 25 Nov 2015 5:13 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : शहर में चोरी की फिर एक बडी वारदात हुई है. चोरों ने धर्मसमाज डीह चौक स्थित कपड़ा व्यवसायी कृष्ण कुमार अग्रवाल के घर का ताला तोड़ लाखों की संपत्ति गायब कर दी. श्री अग्रवाल परिवार के साथ वैष्णो देवी गये थे. मंगलवार को उनकी पत्नी उषा देवी घर पहुंची तो तीन मंजिल मकान […]
विज्ञापन
मोतिहारी : शहर में चोरी की फिर एक बडी वारदात हुई है. चोरों ने धर्मसमाज डीह चौक स्थित कपड़ा व्यवसायी कृष्ण कुमार अग्रवाल के घर का ताला तोड़ लाखों की संपत्ति गायब कर दी. श्री अग्रवाल परिवार के साथ वैष्णो देवी गये थे.
मंगलवार को उनकी पत्नी उषा देवी घर पहुंची तो तीन मंजिल मकान के लगभग 15 कमरों के साथ आलमीरा का ताला टूटा हुआ था. उनके घर से पांच लाख का आभूषण, एक लाख के पीतल का बरतन, मुजफ्फरपुर के जमीन का दस्तावेज सहित अन्य समान गायब था. चोरों ने उनके पालतू कुत्ते को भी जख्मी कर दिया है.
घटना को लेकर उषा देवी ने नगर थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि 19 नंवबर को परिवार के सभी सदस्य घर में ताला बंद कर वैष्णो देवी गये.
मंगलवार को सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से वापस लौट घर पहुंची तो देखा कि मेन गेट में ताला लगा हुआ है, लेकिन अंदर जाने पर देखा कि बिल्डिंग के सभी कमरों से लेकर आलमीरा का ताला टूटा था. घर का सारा समान बिखड़ा हुआ था. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि घटना की तहकीकात की जा रही है.
श्री अग्रवाल का मीना बाजार मेन रोड में अभिषेक ड्रेसेज व आस्था कलेक्शन नामक रेडिमेड कपड़े की दुकान है. यहां बताते चले कि शहर में चोरों का आतंक काफी बढ गया है. दो दिनों के अंदर चोरों ने तीन मुहल्लों में बंद घर का ताला तोड़ करीब 12 लाख से अधिक की संपत्ति गायब कर चुके है. चोरी की लगातार हो रही घटना से पुलिस की नाइट पेट्रोलिंग पर सवालिया निशान उठने लगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




