गैस गोदाम से हथियार दिखा 25 हजार की लूट

Updated at : 25 Nov 2015 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
गैस गोदाम से हथियार दिखा 25 हजार की लूट

मोतिहारी : बाइक सवार अपराधियों ने रंजन गैस एजेंसी के गोदाम पर धावा बोल हथियार का भय दिखा कर्मचारियों से 25 हजार नकद व मोबाइल लूट लिया. घटना मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे के आसपास की है. अपराधी दो बाइक पर चार की संख्या में सवार थे. गोदाम पर पहुंचते ही कर्मचारी जितेंद्र कुमार व […]

विज्ञापन

मोतिहारी : बाइक सवार अपराधियों ने रंजन गैस एजेंसी के गोदाम पर धावा बोल हथियार का भय दिखा कर्मचारियों से 25 हजार नकद व मोबाइल लूट लिया. घटना मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे के आसपास की है. अपराधी दो बाइक पर चार की संख्या में सवार थे.

गोदाम पर पहुंचते ही कर्मचारी जितेंद्र कुमार व मोती कुमार को हथियार के बल पर अपने कब्जे में कर लिया, उसके बाद रुपये से भरा थैला लेकर फरार हो गये. विरोध करने पर जितेंद्र को चाकू मार घायल कर दिया. चाकू उसके हाथ में लगी है. रंजन गैस एजेंसी का गोदाम छतौनी थाना अंतर्गत बरियारपुर रूलही पथ में है. कर्मचारियों ने घटना की सूचना छतौनी के प्रभारी थानाध्यक्ष अमितेश कुमार को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन की.

थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों की धड़पकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. घटना के संबंध में कर्मचारी मोती कुमार ने बताया कि गोदाम के पास पहले से दो संदिग्ध युवक खड़े थे. कर्मचारियों को लगा कि गैस लेने वाले ग्राहक है. उसी दौरान दो ट्रक गैस पहुंचा. ट्रक आने के कुछ देर बाद दो अपाची बाइक पर सवार चार अपराधी पहुंचे,

उसके बाद हथियार का भय दिखा रुपये से भरा थैला लूट पिस्टल लहराते हुए फरार हो गये. अपराधियों की बाइक पर पहले से खडे दोनों युवक भी बैठकर भाग निकले. घटना को लेकर गैस गोदाम के कर्मचारी मोती कुमार ने छतौनी थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध आवेदन दिया है. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

समाचार लिखे जाने तक पुलिस को सफलता नहीं मिली है. यहां बताते चले कि रंजन गैस एजेंसी श्रीकृष्ण नगर मुहल्ला के नीता शर्मा की है. नीता शर्मा केसरिया के पूर्व विधायक रहे चुके स्व राय हरिशंकर शर्मा की पतोहू है. वह खुद केसरिया की जिला पार्षद रह चुकी है. केसरिया से विधान सभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी भी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन