हाइटेक की ओर सदर अस्पताल

Updated at : 06 Nov 2015 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
हाइटेक की ओर सदर अस्पताल

मोतिहारी : बनावट की दृष्टि से अव्वल स्थान रखनेवाला सदर अस्पताल मोतिहारी अब हाइटेक की ओर बढ रहा है़ जहां पहले चारों तरफ अंधेरा था, जिसका लाभ उठाकर जुआड़ी एवं शराबी़ वहीं चोर व अवैध धंधा करनेवाली महिलाएं भ्रमण करती रहती थी़ अब वहां सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है़ सीसी टीवी से अस्पताल […]

विज्ञापन

मोतिहारी : बनावट की दृष्टि से अव्वल स्थान रखनेवाला सदर अस्पताल मोतिहारी अब हाइटेक की ओर बढ रहा है़ जहां पहले चारों तरफ अंधेरा था, जिसका लाभ उठाकर जुआड़ी एवं शराबी़ वहीं चोर व अवैध धंधा करनेवाली महिलाएं भ्रमण करती रहती थी़ अब वहां सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है़

सीसी टीवी से अस्पताल अपने कक्ष में बैठे अधिकारी सदर अस्पताल का मुआयना कर सकते है़ अस्पताल कैंपस में प्रवेश करते ही मरीज को वे देख सकते है़ कौन कर्मचारी क्या कर रहा है़ इस पर पैनी नजर सीसी टीवी के माध्यम से देख सकते है़ वहीं खराब मास्क लाइट भी बनकर तैयार हो गया है़
यह पूरा सदर अस्पताल के कैंपस को उजालों में रखेगा़ चोर-उच्चका उन्हें परेशान नहीं कर सकते़ महिला मरीजा जो रात में बाहर निकल कर रहती है़ उन्हें मनचले परेशान नहीं करेंगे़ इन रोशनियों में सीसीटीवी में स्पष्ट नजर आयेगा़ इनकी हर गतिविधि सीसीटीवी के फूटेज में कैद होगा़ वहीं रात्रि में सदर अस्पताल कैंपस में चोर काफी सक्रिय थे़
अस्पताल में मरीजों के मोटरसाइकिल, साइकिल चोरी कर लेते थे इसपर अंकुश लगेगा़ बताया जाता है कि तिरहुत प्रमंडल में किसी भी अस्पताल में सीसीटीवी नहीं लगा है़ इसके अतिरिक्त सभी स्वास्थ्य कर्मी एवं चिकित्सक एवं नर्स ड्यूटी पर अपने यूनिफार्म में काम कर रहे है या नहीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन