मेहसी में तीन लाख की चोरी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मेहसी : थाना क्षेत्र के बथना गांव में बुधवार के रात्रि चोरों ने पीछे का दरवाजा तोड़ गहना, कपड़ा नगद सहित तीन लाख की संपत्ति गायब की. इस दौरान चोरों से विरोध करने पर महिलाओं को पिटाई भी किया. गृह स्वामी वेद प्रकाश ने बताया कि उस वक्त घर में कोई पुरुष सदस्य नही था. […]
विज्ञापन
मेहसी : थाना क्षेत्र के बथना गांव में बुधवार के रात्रि चोरों ने पीछे का दरवाजा तोड़ गहना, कपड़ा नगद सहित तीन लाख की संपत्ति गायब की. इस दौरान चोरों से विरोध करने पर महिलाओं को पिटाई भी किया.
गृह स्वामी वेद प्रकाश ने बताया कि उस वक्त घर में कोई पुरुष सदस्य नही था. चोरों ने करीब आधा घंटा तक घर में उत्पात मचाया. सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने रात्रि में ही मामले की जांच कर चोरों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी आरंभ कर दी. लेकिन किसी के गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.
गृह स्वामी वेद प्रकाश ने इस संबंध में मेहसी थाना में आवेदन दिया है जिस में दो लाख 50 हजार का गहना व 50 हजार नगद, एक अटैची व एक बक्सा चोरो द्वारा ले जाने की बात है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी कर रही है. समाचार प्रेषण तक कोई चोर पुलिस के गिरफ्त में नहीं आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










