जिले में बढ़ीं आपरािधक घटनाएं अपराधी बेलगाम, पुिलस बेबस
Updated at : 05 Nov 2015 3:46 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : जिले में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं. एक के बाद एक अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर जैसे इनलोगों ने तांडव मचा रखा है. पिछले एक पखवारे के अंदर जिस तरह से अपराधिक घटनाओं में इजाफा हुआ है, इससे साफ लग रहा है कि जिला पुलिस के हाथों से लगाम छूट गयी है. खासकर […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : जिले में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं. एक के बाद एक अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर जैसे इनलोगों ने तांडव मचा रखा है. पिछले एक पखवारे के अंदर जिस तरह से अपराधिक घटनाओं में इजाफा हुआ है, इससे साफ लग रहा है कि जिला पुलिस के हाथों से लगाम छूट गयी है.
खासकर मंगलवार को जिले में लूट व गोलीबाड़ी की हुई तीन-तीन घटनाओं ने पुलिसिया व्यवस्था की पोल खोल दी है. अपराधिक घटनाओं के बाद पुलिसिया कार्रवाई को देखकर लगता है कि मामलों के एफआईआर से लेकर जांच तक में ही पुलिस बेदम हो जा रही है. खासकर लूट जैसी संगीन अपराधिक घटनाओं में अक्सर पुलिस को कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लग रही है.
मंगलवार को जिले के हथौड़ी एवं दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में सशस्त्र अपराधियों ने लूट की दो बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया था. हथौड़ी थाना क्षेत्र के बल्लीपुर गलगल चौक के समीप स्थित साक्षी ट्रेडर्स के मालिक से बाइक सवार अपराधियों ने करीब एक लाख रुपये लूट लिये थे़
वहीं दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के काली चौक स्थित हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के पंप पर बाइक सवार अपराधियों ने करीब पचास हजार से अधिक रुपये लूट लिये थे. जबकि हसनपुर थाना क्षेत्र के पुसहो चौक पर मंगलवार की शाम बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुुंध फायरिंग कर पॉल्ट्री फार्म के व्यवसायी लालो महतो एवं उसके पुत्र को गोली मार दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




