कुंडवा में कपड़ा दुकान में चोरी

Updated at : 05 Nov 2015 3:43 AM (IST)
विज्ञापन
कुंडवा में कपड़ा दुकान में चोरी

सिकरहना : कुंडवा चैनपुर थाना के स्थानीय बजार में मंगलवार की रात्रि महंत मार्केट के रहमान वस्त्रालय में शटर को काटकर अज्ञात चोरों ने करीब तीन लाख की कपड़ा एवं नगदी चोरी कर ली है. इस मामले को लेकर मुसहरीया गांव निवासी कपड़ा दुकानदार मोहमद सोयैब ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों पर […]

विज्ञापन

सिकरहना : कुंडवा चैनपुर थाना के स्थानीय बजार में मंगलवार की रात्रि महंत मार्केट के रहमान वस्त्रालय में शटर को काटकर अज्ञात चोरों ने करीब तीन लाख की कपड़ा एवं नगदी चोरी कर ली है.

इस मामले को लेकर मुसहरीया गांव निवासी कपड़ा दुकानदार मोहमद सोयैब ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है. अपने आवेदन में कहा है कि वे प्रतिदिन की भांति उक्त शाम को भी अपनी दुकान बंद कर अपने घर चले गये थे. बुधवार के सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान के द्वार का शटर काट कर नगदी एवं वस्त्र सहित लगभग तीन लाख की चोरी कर ली गयी है. चोरी के समय वस्त्र को इधर-उधर बिखरा दिया था.
इस घटना की पुष्टि थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने करते हुए कहा है कि अज्ञात चोर पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन