केंद्रीय टीम ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

Updated at : 05 Nov 2015 3:40 AM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय टीम ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

मोतिहारी : प्रधानमंत्री के द्वारा चलाये गये स्वच्छता अभियान के तहत कायाकल्प की दो सदस्यीय केंद्रीय टीम मोतिहारी सदर अस्पताल पहुंची़ टीम में डाॅ राजेश नल्ला मोटू क्वालिटी विशेषज्ञ भारत सरकार नयी दिल्ली तथा बिहार हेड डाॅ प्रवीण शामिल है़ डाॅ राजेश ने कहा कि पहले लुक मेें यह अस्पताल अच्छा लगा़ फिर उन्होंने सदर […]

विज्ञापन

मोतिहारी : प्रधानमंत्री के द्वारा चलाये गये स्वच्छता अभियान के तहत कायाकल्प की दो सदस्यीय केंद्रीय टीम मोतिहारी सदर अस्पताल पहुंची़

टीम में डाॅ राजेश नल्ला मोटू क्वालिटी विशेषज्ञ भारत सरकार नयी दिल्ली तथा बिहार हेड डाॅ प्रवीण शामिल है़ डाॅ राजेश ने कहा कि पहले लुक मेें यह अस्पताल अच्छा लगा़ फिर उन्होंने सदर अस्पताल में दी जा रही सुविधाओं के गुणवत्ता को देखा़ उन्होंने बारी-बारी से सभी वार्डो का निरीक्षण किया़

तीनों ओटी का निरीक्षण किया़ सफाई कार्य को देखा, ओपीडी, चिकित्सकों का कक्ष, बाथरूम एवं बेसिन को भी बारिकी से देखा़ टीम के सदस्यों ने कुछ टिप्स भी दिये़ जैसे टीकाकरण विभाग में पहुंचने के बाद स्वास्थ्य प्रबंधक, डीपीएम ने बताया कि जहां मां अपने बच्चे को दूध पिलाती है वहां पुरुष नहीं जाना चाहिए़ इसके लिए एक सुरक्षित स्थान रखे़ इसके अतिरिक्त सफाई को लेकर कई निर्देश दिये़ टीम ने कहा कि तीन दिनों तक लगातार जांच की जायेगी़ जांच के बाद अपनी रिपोर्ट भारत सरकार को सौपेंगे़ निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डाॅ प्रशांत कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एसके दास, डीपीएम अमिल अचल, अस्पताल प्रबंधक विजय चंद्र झा सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद थे़

गौरतलब हो कि इस अभियान के तहत अव्वल स्थान पाने वाले सदर अस्पताल को 50 लाख, द्वितीय स्थान पाने वाले को 30 लाख तथा तृतीय स्थान पाने वाले 10 लाख प्रधानमंत्री के द्वारा इनाम के रूप में दिया जायेगा़ अब तक के रैंकिंग में मोतिहारी का स्थान दूसरा है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन