बोलेरो की ठोकर से सब्जी विक्रेता की मौत

मोतिहारी : शहर के बलुआ सब्जी मंडी से सब्जी बेंच कर घर लौट रहे सब्जी विक्रेता जय नारायण ठाकुर की मौत अज्ञात बोलेरो की ठोकर से हो गयी. घटना सोमवार की रात रघुनाथपुर बस स्टैंड के आगे टर्निंग पर घटी. मृतक तुरकौलिया थाना के बालगंगा गांव का रहने वाला था. पुलिस ने शव को बरामद […]
मोतिहारी : शहर के बलुआ सब्जी मंडी से सब्जी बेंच कर घर लौट रहे सब्जी विक्रेता जय नारायण ठाकुर की मौत अज्ञात बोलेरो की ठोकर से हो गयी. घटना सोमवार की रात रघुनाथपुर बस स्टैंड के आगे टर्निंग पर घटी. मृतक तुरकौलिया थाना के बालगंगा गांव का रहने वाला था. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
इधर घर के एक मात्र कमाउ पुत्र के मरने के बाद घर में कोहराम मचा है. रो-रो कर परिजनों का बुरा हाल है. इधर पुलिस अज्ञात बोलेरो की खोज में लगी है कि उक्त बोलेरो कहां का है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




