कर्मी को बंधक बनाकर बैंक का 24 हजार लूटा

Updated at : 04 Nov 2015 2:46 AM (IST)
विज्ञापन
कर्मी को बंधक बनाकर बैंक का 24 हजार लूटा

मोतिहारी : बाइक सवार अपराधियों ने बंधन बैंक के कर्मचारी गौतम कुमार से कैश से भरा थैला लूट लिया. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमुहा नहर रोड की है. घटना को तीन बाइक पर सवार छह अपराधियों ने मिलकर अंजाम दिया. घटना को लेकर बैंककर्मी गौतम कुमार ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर छह अज्ञात […]

विज्ञापन

मोतिहारी : बाइक सवार अपराधियों ने बंधन बैंक के कर्मचारी गौतम कुमार से कैश से भरा थैला लूट लिया. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमुहा नहर रोड की है. घटना को तीन बाइक पर सवार छह अपराधियों ने मिलकर अंजाम दिया. घटना को लेकर बैंककर्मी गौतम कुमार ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर छह अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.

थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. श्री कुमार ने पुलिस को बताया है कि सोमवार की दोपहर धरमुहां से बैंक का कलेक्शन कर साइकिल से वापस लौट रहा था. इस दौरान नहर रोड में तीन बाइक पर सवार छह अपराधी पीछा करते हुए पहुंचे, उसके बाद रुपये से भरा थैला लूट कर फरार हो गये.
थैला में 23 हजार 610 रुपये नकद, बैंक के सदस्यों का 77 पीस एटीएम कार्ड, एक मोबाइल, कलकुलेटर व बैंक का कलेक्शन रजिस्टर था. श्री कुमार वैशाली जिला के विदूपुर थाना अंतर्गत पानापुर दिलावरपुर के रहने वाले है. मोतिहारी में बंधन बैंक की डीएससी शाखा में कार्यरत है. थानाध्यक्ष ने बताया कि बहुत जल्द अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इसके लिए संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन