होमगार्ड ने गला रेत िकया अात्महत्या का प्रयास
Updated at : 03 Nov 2015 2:39 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : स्थानीय परिसदन में तैनात एक होमगार्ड जवान ने सोमवार की सुबह धारदार हथियार से अपना गला रेत आत्म हत्या का प्रयास किया. वह रविवार की शाम से ही टेंशन में था. सुबह बाथरूम में गया. अंदर से बाथरूम का किल्ली चढा लिया, उसके बाद धारदार हथियार से अपना गला रेत डाला. बाथरूम के […]
विज्ञापन
मोतिहारी : स्थानीय परिसदन में तैनात एक होमगार्ड जवान ने सोमवार की सुबह धारदार हथियार से अपना गला रेत आत्म हत्या का प्रयास किया. वह रविवार की शाम से ही टेंशन में था. सुबह बाथरूम में गया. अंदर से बाथरूम का किल्ली चढा लिया, उसके बाद धारदार हथियार से अपना गला रेत डाला. बाथरूम के दरवाजा से खुन का रिसाव होते देख परिसदन के अन्य कर्मचारियों ने नगर पुलिस को सूचना दी.
नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहंुचे. पुलिस की मौजूदगी में बाथरूम का दरवाजा तोडा गया, उसके बाद गंभीर रूप से घायल होमगार्ड जवान को इलाज के लिए रहमानिया नर्सिंग होम भेजा गया. घायल होमगार्ड जवान सुरेंद्र सिंह पीपरा थाना के नरवानी टोला का रहने वाला बताया जा रहा है. नर्सिंग होम के डा. हरिशंकर तिवारी ने बताया कि घायल होमगार्ड जवान की हालत काफी गंभीर है. उसे आइसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, होमगार्ड जवान सुरेंद्र सिंह की पतोहू उसके एटीएम से पैसा निकाल ली थी. इसको लेकर वह टेंशन था.
हालांकि घटना के पीछे सच्चाई क्या है, इसका खुलासा घायल होमगार्ड जवान के होश में आने के बाद ही होगा. नगर इंस्पेक्टर ने कहा कि घायल होमगार्ड जवान के बारे में बताया जा रहा है कि वह तुनक मिजाजी है. उसने कैन सी परिस्थिति में आत्म हत्या का कदम उठाया था. इसकी तहकीकात की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




