मकान खाली करने को कहा तो मारपीट कर किया घायल

मोतिहारी : शहर के पश्चिमी गोपालपुर मुहल्ला में किरायेदार ने मकान मालिक शशिरंजन पांडेय को मारपीट कर घायल कर दिया. इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. नगर थाने में आवेदन देकर किरायेदार मुकूल मनोज सहित परिवार के अन्य सदस्यों को आरोपित किया है. पुलिस को बताया कि मुकुल मनोज चार साल से मेरे किरायेदार […]
मोतिहारी : शहर के पश्चिमी गोपालपुर मुहल्ला में किरायेदार ने मकान मालिक शशिरंजन पांडेय को मारपीट कर घायल कर दिया. इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. नगर थाने में आवेदन देकर किरायेदार मुकूल मनोज सहित परिवार के अन्य सदस्यों को आरोपित किया है. पुलिस को बताया कि मुकुल मनोज चार साल से मेरे किरायेदार हैं.
एक साल से मकान खाली करने को उनसे कहा जा रहा है, पर मकान खाली नहीं कर रहे. दबाव बनाने पर जान मारने की धमकी देते हैं. बीती रात 11 बजे गाली गलौज करने लगे. विरोध करने पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया. कहा कि मकान खाली नहीं करूंगा, तुमको जहां जाना है जा सकते हो. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




