लालू की सभा में की नारेबाजी, दो गिरफ्तार

Updated at : 30 Oct 2015 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
लालू की सभा में की नारेबाजी, दो गिरफ्तार

गांविंदगंज (पू. चंपारण) : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सभा के दौरान कुछ युवक आरक्षण के विरोध में नारेबाजी करने लगे. बैनर दिखा नारा लगाते हुए लालू वापस जाओ-वापस जाओ का नारा लगाने लगे. वहीं, कुछ युवक मंच के सामने कागज का टुकड़ा फेंकने लगे. प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नारेबाजी करने वाले […]

विज्ञापन

गांविंदगंज (पू. चंपारण) : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सभा के दौरान कुछ युवक आरक्षण के विरोध में नारेबाजी करने लगे. बैनर दिखा नारा लगाते हुए लालू वापस जाओ-वापस जाओ का नारा लगाने लगे. वहीं, कुछ युवक मंच के सामने कागज का टुकड़ा फेंकने लगे.

प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नारेबाजी करने वाले दो युवकों को मौके से दबोच लिया. पकड़े गये युवक एसी कॉलोनी, गया के आशुतोष कुमार व पश्चिमी चंपारण के हल्दीनदवा गांव के चंदन कुमार है. मलाही के थानाध्यक्ष राजेश प्रसाद ने बताया कि पकड़े गये दोनों आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन