सब्जी उधार नहीं देने पर चाकू मारा, गंभीर
Updated at : 27 Oct 2015 4:00 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : शहर के बलुआ बाजार में सब्जी विक्रेता संजय कुमार साह को चाकू मार घायल कर दिया गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना रविवार शाम की है. उसने घटना को लेकर नगर थाना में आवेदन देकर आजाद नगर के विनय श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, पप्पू कुमार, रंधन रिजवी, गुलजार रिजवी, जल्फी […]
विज्ञापन
मोतिहारी : शहर के बलुआ बाजार में सब्जी विक्रेता संजय कुमार साह को चाकू मार घायल कर दिया गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना रविवार शाम की है.
उसने घटना को लेकर नगर थाना में आवेदन देकर आजाद नगर के विनय श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, पप्पू कुमार, रंधन रिजवी, गुलजार रिजवी, जल्फी रिजवी, शमशेर रिजवी सहित आठ-दस अज्ञात को आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है कि विनय श्रीवास्तव अपने पुत्र दीपक के साथ सब्जी खरीदने दुकान पर पहुंचे. सब्जी की दुकान पर पिता बैठे थे.
उनलोगों ने उधार सब्जी मांगा. सब्जी उधार देने से इनकार करने पर पिता के साथ गाली गलौज व मारपीट करने लगे. हल्ला सुन कर दुकान पर पहुंच मैंने उनका विरोध किया. उसके बाद दोनों पिता व पुत्र ने अपने सहयोगियों को बुलाकर हमला कर दिया. लाठी-डंडा से पीटने के बाद चाकू मार घायल कर दिया. स्थानीय दुकानदारों ने बीच-बचाव कर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




