बीएसएनएल की सेवा बाधित होने से उपभोक्ता परेशान

Updated at : 26 Oct 2015 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
बीएसएनएल की सेवा बाधित होने से उपभोक्ता परेशान

रक्सौल : भारत संचार निगम लिमिटेड के अधिकारियों की लापरवाही के कारण सीमाई इलाके में बीएसएनएल की सेवाएं नाकारा साबित हो रही है. रविवार की सुबह से शहर में बीएसएनएल की मोबाइल, लैंड लाइन, ब्रॉड बैंड व वाइमैक्स आदि की सुविधाओं का लिंक फेल था. जिसके कारण उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा […]

विज्ञापन

रक्सौल : भारत संचार निगम लिमिटेड के अधिकारियों की लापरवाही के कारण सीमाई इलाके में बीएसएनएल की सेवाएं नाकारा साबित हो रही है. रविवार की सुबह से शहर में बीएसएनएल की मोबाइल, लैंड लाइन, ब्रॉड बैंड व वाइमैक्स आदि की सुविधाओं का लिंक फेल था. जिसके कारण उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

समाचार लिखे जाने तक बीएसएनएल का लिंक फेल था. उपभोक्ताओं का कहना था कि बार-बार लिंक फेल होने से सभी प्रकार का काम बाधित होता है. इसके बाद भी अधिकारी इस व्यवस्था को ठीक करने की दिशा में किसी प्रकार का उचित कदम नहीं उठा रहे हैं.

बीते तीन दिनों से लगातार घंटों बीएसएनएल की सेवा बाधित रह रही है. कभी नेटवर्क रहने पर कॉल ड्रॉप हो जाता है तो कभी टॉवर शो करने के बाबजूद भी फोन नहीं कनेक्ट होता है. जिससे खासी परेशानी होती है. इधर रविवार को कामकाजी दिन नहीं होने के कारण किसी प्रकार का सरकारी काम बाधित नहीं हुआ. लेकिन सोमवार से अगर व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो लोगों की परेशानी बढ़ सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन