निर्माण पूरा नहीं होने पर होगी प्राथमिकी

Updated at : 01 Jul 2015 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
निर्माण पूरा नहीं होने पर होगी प्राथमिकी

राशि उठाव के बाद इंदिरा आवास नहीं बनाने वालों को डीएम ने चेताया रक्सौल/छौड़ादानो : जिलाधिकारी जितेंद्र श्रीवास्तव ने जुआफर पंचायत के दर्जनों इंदिरा आवास लाभुकों के घर जाकर पैसा उठाव के बाद निर्माण का भौतिक सत्यापन किया. प्रथम किस्त उठाने वाले अधिकांश लाभुक तय मानक लिंटर तक अपना घर नहीं बनवा पाये हैं. जिलाधिकारी […]

विज्ञापन
राशि उठाव के बाद इंदिरा आवास नहीं बनाने वालों को डीएम ने चेताया
रक्सौल/छौड़ादानो : जिलाधिकारी जितेंद्र श्रीवास्तव ने जुआफर पंचायत के दर्जनों इंदिरा आवास लाभुकों के घर जाकर पैसा उठाव के बाद निर्माण का भौतिक सत्यापन किया. प्रथम किस्त उठाने वाले अधिकांश लाभुक तय मानक लिंटर तक अपना घर नहीं बनवा पाये हैं.
जिलाधिकारी ने सभी लाभुकों सख्त निर्देश दिया कि यदि समय सीमा के अंदर लिंटर तक घर नहीं बना तो द्वितीय किस्त नहीं मिलेगी, साथ ही ऐसे लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. जुआफर पंचायत भवन में लाभुकों के एक शिविर को संबोधित करते हुए उन्होंने पूछा कि आप लोगों से किसी बिचौलिया ने पैसा लिया है या फिर इस पूरे इलाके में इंदिरा आवास के लिए कोई बिचौलिया सक्रिय है.
इस पर किसी ने कोई जवाब नहीं दिया. जिलाधिकारी ने बताया कि पूरे जिले में 80 हजार ऐसे लोग हैं, जो इंदिरा आवास का पैसा उठाव करने के बाद निर्माण नहीं कराये हैं. जबकि जुआफर पंचायत में 2014-15 में 250 लोगों ने राशि का उठाव किया है और निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया है.
शिविर के बाद डीएम श्री श्रीवास्तव के नेतृत्व में मौके पर मौजूद सभी अधिकारी इंदिरा आवास लाभुकों के घर-घर जाकर उनके पूर्ण व अपूर्ण घर का निरीक्षण किया. शिविर में लाभुक रिंकु देवी, रीता देवी, मुन्नी खातून, तेतरी देवी, पुनीता देवी, बिंदी देवी, लक्ष्मी देवी से घर नहीं बनाये जाने के संबंध में जानकारी ली और कहा कि समय सीमा के अंदर सभी लोग अपना-अपना घर बनवा लें, उसके बाद दूसरे किस्त का पैसा मिलेगा.
अन्यथा ऐसे लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. पूछे जाने लाभुकों ने बताया कि 8 वाइ 10 का एक रूम बनाने में लिंटर तक 45 हजार रुपया खर्च हो गया है. वहीं डीएम श्री श्रीवास्तव ने वर्ष 2013-14 में 6 स्कोर की रूबी देवी व स्कोर सात के वकिल मियां के घर का भौतिक सत्यापन किया. डीएम के साथ डीडीसी अनिल चौधरी, निर्देशक सर्वनारायण यादव, बीडीओ अरविंद कुमार गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे.
उधर, रक्सौल के प्रखंड विकास पदाधिकारी अमीत कुमार ने मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के नोनियाडिह व हरदीया पंचायत के इंदिरा आवास के लाभ लेने वाले लाभुकों के मकान का भौतिक सत्यापन किया. इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ श्री कुमार ने बताया कि नोनियाडिह पंचायत के 35 लाभुक का चयन पूर्व में किया गया है. जो वर्ष 2011 से 14 के बीच इंदिरा आवास की राशि का उठाव किये हैं. लेकिन अभी तक आवास नहीं बनाये हैं. निरीक्षण में 26 लाभुकों की जांच की गई है, जो अभी तक आवास नहीं
बनवाये हैं.
बीडीओ श्री कुमार ने बताया कि लाभुकों को अंतिम चेतावनी दी गयी है. वही लाभुकों ने आवास निर्माण करने के लिए तीन महीना का समय मांगा है. वहीं बीडीओ श्री कुमार ने बताया कि हरदीया पंचायत में आवास नहीं बनाने वाले लाभुकों की जांच की गयी है. जांच के बाद घर बनवाने के लिए दो महीना का समय दिया गया है. बीडीओ श्री कुमार ने बताया कि प्रखंड के सभी पंचायतों में इंदिरा आवास का लाभ लेने वाले लाभुकों का जांच चल रहा है.
जो कि नियमित चलता रहेगा. अंतिम चेतावनी की अवधि समाप्त होने के बाद भी अगर लाभुक निर्माण कार्य नहीं करवाते हैं तो विधि संवत कार्रवाई की जायेगी.
रामगढ़वा. अपूर्ण इंदिरा आवास को पूर्ण कराने के लिए प्रखंड क्षेत्र के दो पंचायतों चंपापुर के मनरेगा भवन व मंगलपुर स्थित मध्य विद्यालय पनटोका में शनिवार का आयोजन किया गया.
पनटोका शिविर में उपस्थित इंदिरा आवास लाभार्थियों ने एसडीओ, बीडीओ व सीओ के सामने विकास मित्र व मुखिया द्वारा तेरह हजार से पंद्रह हजार रुपया वसूल लेने का आरोप लगाया. एसडीओ श्री प्रकाश ने कहा कि लाभार्थियों से राशि लेने वालों पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. पनटोका मध्य विद्यालय में उपस्थित इंदिरा आवास के नौ लाभार्थियों व चंपापुर शिविर में 15 लाभार्थियों ने तीन माह के अंदर अपने-अपने आवास का निर्माण कार्य पूर्ण करने की बात कही.
एसडीओ श्रीप्रकाश ने कहा कि जो लाभार्थी आवास की राशि का उठाव कर अब तक अपने आवास का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किये हैं, वे जल्द से जल्द अपना आवास पूर्ण करा ले वरना नीलाम पत्रवाद से वसूली व लाभार्थियों पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. शिविर में शायरा खातून, मेहरून नेशा, फातमा खातून, शायरा नेशा, हसीना खातून, समसुल मियां, म सईद मियां, जैबुन नेशा, समसुल नेशा आदि लाभार्थियों ने पंचायत के विकास मित्र चंदू राम व मुखिया द्वारा तेरह से पंद्रह हजार रुपये निकासी के समय की काट लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस परिस्थिति में हमलोग कैसे घर बना पायेंगे.
एसडीओ श्रीप्रकाश ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आप लोग अपना घर बनाएं राशि लेने वालों पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. उन्होंने बीडीओ को मौके पर ही प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया.
इस दौरान बीडीओ उमेश कुमार सिंह, अंचलाधिकारी सुनील कुमार मल्ल, आवास पर्यवेक्षक रविंद्र राम, सहायक नीरज कुमार, म सैफुल्लाह, आदित्य राज, रवि कुमार, जमादार लाल साहेब प्रसाद, कार्यालय सहायक दिलीप कुमार उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन