40 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ एक गिरफ्तार
Updated at : 01 Jul 2015 7:41 AM (IST)
विज्ञापन

रक्सौल : नेपाल पुलिस के सीमरा टीम के द्वारा ब्राउन सुगर के साथ तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को हिरासत में लिया है. गिरफ्तार आरोपी को सार्वजनिक करते हुए इलाका पुलिस कार्यालय सीमरा के निरीक्षक पुरूषोतम खड़का ने बताया कि 40 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ बारा जिला के गढ़ीमाई नगरपालिका वार्ड नंबर […]
विज्ञापन
रक्सौल : नेपाल पुलिस के सीमरा टीम के द्वारा ब्राउन सुगर के साथ तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को हिरासत में लिया है.
गिरफ्तार आरोपी को सार्वजनिक करते हुए इलाका पुलिस कार्यालय सीमरा के निरीक्षक पुरूषोतम खड़का ने बताया कि 40 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ बारा जिला के गढ़ीमाई नगरपालिका वार्ड नंबर 6 निवासी 49 वर्षीय मंजूर शेख को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है.
उन्होने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम मंजूर शेख के घर गई, वहीं पर तलाशी के दौरान 40 ग्राम ब्राउन सुगर बरामद किया गया है.उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ मुकदमा दायर कर जिला पुलिस कार्यालय की हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




