संचिका लेकर कर्मी फरार
Updated at : 28 Jun 2015 7:26 AM (IST)
विज्ञापन

जिला प्रशासन की टीम ने सिविल सजर्न कार्यालय में की छापेमारी मोतिहारी : स्वास्थ्य विभाग में ट्रांसफर-पोस्टिंग में मोटी रकम की उगाही की शिकायत पर शनिवार की शाम सिविल सजर्न कार्यालय में जिला प्रशासन की दो सदस्यीय टीम औचक जांच करने पहुंची़ डीएम जितेंद्र श्रीवास्तव के निर्देष पर पहुंचे पदाधिकारियों ने आगत-निर्गत, ट्रांसफर-पोस्टिंग, डिपटेशन व […]
विज्ञापन
जिला प्रशासन की टीम ने सिविल सजर्न कार्यालय में की छापेमारी
मोतिहारी : स्वास्थ्य विभाग में ट्रांसफर-पोस्टिंग में मोटी रकम की उगाही की शिकायत पर शनिवार की शाम सिविल सजर्न कार्यालय में जिला प्रशासन की दो सदस्यीय टीम औचक जांच करने पहुंची़ डीएम जितेंद्र श्रीवास्तव के निर्देष पर पहुंचे पदाधिकारियों ने आगत-निर्गत, ट्रांसफर-पोस्टिंग, डिपटेशन व निलंबन संचिकाओं की बारीकी से पड़ताल की़
इस दौरान कुछ गड़बड़ी मिली है, लेकिन जांच पदाधिकारियों ने कुछ भी बताने से इनकार किया़ कहा कि जांच पूरी होने के बाद डीएम को रिपोर्ट सौंपी जायेगा़ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सिविल सजर्न मीरा वर्मा 30 जून को सेवानिवृत होने वाली हैं
ऐसे में किसी ने डीएम ने शिकायत की है कि सेवानिवृत्त होने से पहले सिविल सजर्न मीरा वर्मा द्वारा मोटी रकम लेकर ट्रांसफर-पोस्टिंग, प्रतिनियुक्ति व निलंबित कर्मियों को निलंबन मुक्त किया जा रहा है़
शिकायत मिलने के बाद डीएम ने जांच के लिए टीम का गठन किया, जिसमें एडीएम विभागीय जांच उदय कृष्ण व सीनियर डिप्टी कलेक्टर उयल पाल को जांच की जिम्मेवारी सौंपी गयी़ दोनों पदाधिकारियों ने शनिवार की शाम सिविल सजर्न कार्यालय पर औचक छापेमारी की़ पदाधिकारियों ने शिकायत से संबंधित सभी संचिकाओं को जब्त कर लिया, उसके बाद जांच शुरू कर दी है़
समाचार लिखे जाने तक संचिकाओं की गहन पड़ताल चल रही है़ उधर, सूचना है कि सीएस कार्यालय से एएनएम से संबंधित फाइल कर्मी लेकर फरार है. उसकी खोज की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




