मां से मिलने आयी बहन को फरसा से मार किया घायल

Updated at : 28 Jun 2015 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
मां से मिलने आयी बहन को फरसा से मार किया घायल

मोतिहारी : लखौरा के फुलवार गांव में मायके आयी खैरून नेशा को सगे भाई ने धारदार हथियार से सिर पर मार घायल कर दिया़ उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है़ उसने पुलिस कैंप में आवेदन देकर बताया है कि ससुराल आदापुर आंध्रा गांव से मां लतीफन खातून से मिलने फुलवार […]

विज्ञापन
मोतिहारी : लखौरा के फुलवार गांव में मायके आयी खैरून नेशा को सगे भाई ने धारदार हथियार से सिर पर मार घायल कर दिया़ उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है़
उसने पुलिस कैंप में आवेदन देकर बताया है कि ससुराल आदापुर आंध्रा गांव से मां लतीफन खातून से मिलने फुलवार आयी़ सुबह में दरवाजे पर बैठ मां के साथ बातचीत कर रही थी़
इस बीच भाई नेजामुल मियां ने मायके आने व मां से बातचीत करने को लेकर फरसा से सिर पर मार घायल कर दिया़ मां का पेटी तोड़ 10 हजार नकद निकालने का आरोप लगाया है़ पुलिस कैंप के पदाधिकारी मेहीलाल यादव ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए लखौरा थाना भेजा जायेगा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन