गला दबा होटल कर्मी की हत्या

Updated at : 28 Jun 2015 7:21 AM (IST)
विज्ञापन
गला दबा होटल कर्मी की हत्या

हरसिद्धि : ओलहा मेहता टोला पंचायत के ओलहा बाजार पर होटल कर्मी 35 वर्षीय चुलबुल राय की गला घोंट हत्या कर दी गयी़ घटना शुक्रवार रात की है़ मृतक केसरिया के राजपुर गांव का रहने वाला था़ वह ओलहा बाजार निवासी राजदेव साह के होटल में एक साल से काम कर रहा था़ उसका शव […]

विज्ञापन
हरसिद्धि : ओलहा मेहता टोला पंचायत के ओलहा बाजार पर होटल कर्मी 35 वर्षीय चुलबुल राय की गला घोंट हत्या कर दी गयी़ घटना शुक्रवार रात की है़ मृतक केसरिया के राजपुर गांव का रहने वाला था़
वह ओलहा बाजार निवासी राजदेव साह के होटल में एक साल से काम कर रहा था़ उसका शव शनिवार की सुबह ओहला मेहता टोला बाजार के समीप पेट्रोल पंप के पास फेंका हुआ मिला़ सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर ने घटनास्थल पर पहुंच छानबीन की़
पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है़ इस संबंध में मृतक के भाई सुनील कुमार ने थाना में आवेदन देकर होटल संचालक राजदेव साह सहित रूपेश साह व मूंगा ठाकुर को आरोपित किया है़ उसने पुलिस को बताया है कि मजदूरी को लेकर चुलबुल राय व राजदेव साह के बीच झंझट हुआ था़
राजदेव काम करा मजदूरी नहीं दे रहा था़ मजदूरी का पैसा पचाने की नीयत से एक साजिश के तहत तीनों ने मिल कर चुलबुल की गला घोंट हत्या कर दी़ साक्ष्य छुपाने के लिए शव को मेहता टोला बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास फेंक दिया़ थानाध्यक्ष ने कहा कि मृतक के नाक व कान से रक्तश्रव हुआ है, पैर में भी जख्म के निशान है़ इससे प्रतीत होता है कि चुलबुल को घसीटने के बाद गला दबा हत्या की गयी है़ उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी गयी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन