राजद-जदयू ने अल्पसंख्यकों को ठगा

Updated at : 16 Jun 2015 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
राजद-जदयू ने अल्पसंख्यकों को ठगा

मोतिहारी/संग्रामपुर : भाजपा के राष्ट्रीय नेता सह प्रवक्ता सैयद शहनवाज हुसैन ने कहा कि नीतीश कुमार और लालू प्रसाद ने अब तक अल्पसंख्यकों को झूठे आश्वासन देकर ठगने का काम किया है़ राजद-जदयू में अल्पसंख्यकों का कल्याण संभव नहीं है़ उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा की सरकार में ही सबों का विकास संभव है़ […]

विज्ञापन
मोतिहारी/संग्रामपुर : भाजपा के राष्ट्रीय नेता सह प्रवक्ता सैयद शहनवाज हुसैन ने कहा कि नीतीश कुमार और लालू प्रसाद ने अब तक अल्पसंख्यकों को झूठे आश्वासन देकर ठगने का काम किया है़ राजद-जदयू में अल्पसंख्यकों का कल्याण संभव नहीं है़
उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा की सरकार में ही सबों का विकास संभव है़ भाजपा नेता संग्रामपुर के दरियापुर, केसरिया के बथना, बीजधरी, बैरिया गांव में भाजपा विधायक सचिंद्र सिंह के साथ रविवार की रात संपर्क यात्रा के दौरान कही.
उन्होंने विधायक श्री सिंह के कार्यो की प्रशंसा करते हुए लोगों को दुबारा जीता बिहार के सत्ता में भागीदारी बनाने का आह्वान किया़ केसरिया की ऐतिहासिक भूमि को नमन करते हुए कहा कि शांति व अहिंसा का संदेश देनेवाले केसरिया के लोग इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण योगदान देकर सत्ता में भागीदारी बनेंग़े इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार के एक वर्ष की उपलब्धियों को गिनाया़ मौके पर नरेंद्र मिश्र, इम्तेयाज, बसंत मिश्र, अवध राय, विनोद गुप्ता, प्रदीप कुशवाहा, संतोष राय, अरविंद, विजय कुमार आदि थ़े
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन