पिपराकोठी में डायरिया का प्रकोप, कई आक्रांत

Updated at : 16 Jun 2015 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
पिपराकोठी में डायरिया का प्रकोप, कई आक्रांत

आजाद नगर से अपहृत युवक एक साल बाद वापस लौटा घर मोतिहारी : शहर के आजाद नगर मुहल्ला से अपहृत अजीत कुमार सोमवार को सकुशल घर वापस लौट आया़ वह पिछले 27 मार्च 2014 को आजाद नगर मुहल्ला से अचानक लापता हो गया था़ 15 महीना बाद अजीत वापस घर लौटा तो परिवार के लोग […]

विज्ञापन
आजाद नगर से अपहृत युवक एक साल बाद वापस लौटा घर
मोतिहारी : शहर के आजाद नगर मुहल्ला से अपहृत अजीत कुमार सोमवार को सकुशल घर वापस लौट आया़ वह पिछले 27 मार्च 2014 को आजाद नगर मुहल्ला से अचानक लापता हो गया था़
15 महीना बाद अजीत वापस घर लौटा तो परिवार के लोग खुशी से झूम उठ़े अजीत चकिया थाना अंतर्गत मठगरीबा गांव का रहने वाला है़ उसके वापस घर लौटने की सूचना पर अनुसंधानकर्ता सुरेश कुमार ने पहुंच कर पूछताछ की़ इस दौरान अजीत ने बताया कि आजाद नगर मुहल्ला से ढाका बरवा जाने के लिए बस पकड़ने छतौनी बस स्टैंड पहुंचा़
वहां एक बोलेरो गाड़ी आकर रूकी़ चालक ने पूछा कहा जाना है़ ढाका बरवा कहने पर गाडी में बैठा लिया़ कुछ दूर आगे बढ़ने पर दो अज्ञात लोग बोलेरो पर सवार हो गय़े उसके बाद नशीला पाउडर छिड़क बेहोश कर दिया़ उसके बाद से अपहरणकर्ता लगातार ठिकाना बदलते रह़े इधर एक सप्ताह पहले सीतामढ़ी लेकर पहुंचे, जहां से मौका पाकर अपहरणकर्ताओं के चंगुल से निकला भागा़ इधर नगर इंस्पेक्टर का कहना है कि मामला संदेहास्पद लग रहा है़
छानबीन की जा रही है़ यहां बताते चले कि अजीत के लापता होने के बाद उसके परिजनों ने 20 लाख रुपये की फिरौती मांगे जाने की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज हुआ था़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन