ठप पड़े प्याऊ को करें चालू

Updated at : 14 Jun 2015 10:04 AM (IST)
विज्ञापन
ठप पड़े प्याऊ को करें चालू

नप की बैठक में छाया रहा नाला उड़ाही का मामला मोतिहारी : नगर परिषद की मासिक बैठक शनिवार को शोर-शराबा के बीच संपन्न हुयी. बैठक में नाला उड़ाही, कूड़ा का उठाव एवं एलएईडी बल्ब का मामला छाया रहा. नप पार्षदों ने मॉनसून पूर्व नाला उड़ाही के लिए गये निर्णय के बाद भी शत्-प्रतिशत नाला की […]

विज्ञापन
नप की बैठक में छाया रहा नाला उड़ाही का मामला
मोतिहारी : नगर परिषद की मासिक बैठक शनिवार को शोर-शराबा के बीच संपन्न हुयी. बैठक में नाला उड़ाही, कूड़ा का उठाव एवं एलएईडी बल्ब का मामला छाया रहा. नप पार्षदों ने मॉनसून पूर्व नाला उड़ाही के लिए गये निर्णय के बाद भी शत्-प्रतिशत नाला की उड़ाही नहीं होने को लेकर विरोध दर्ज कराया.
रोशनी की व्यवस्था पर भी जतायी आपत्ति
पार्षद मणिभूषण श्रीवास्तव ने शहर में रौशनी की व्यवस्था को लेकर पूर्व के बैठक मे लिये गये निर्णय का अनुपालन छ: माह बाद भी नहीं होने पर आपत्ति जतायी. अन्य पार्षदों ने भी इसका समर्थन करते हुए नप प्रशासन से एलईडी बल्ब से संबंधित निविदा की तकनीकी बिट नहीं खोले जाने का मामला सदन में उठाते हुए शीघ्र इस दिशा में पहल किये जाने का मांग रखा.
वही शहर में यातायात को लेकर भी चर्चाएं हुए. जिसमें जगह-जगह पार्किग की सुविधा बहाल होने के बाद भी वाहनों को सड़क पर पार्किग करने से लग रही जाम की समस्या को गंभीरता से लिया गया. इसको लेकर एमवीआई एवं पुलिस पदाधिकारी को पत्र लिखे जाने का निर्णय लिया गया. गरमी में प्याउ की समस्या को उठाते हुए पार्षदों ने ठप पड़े प्याउ की मरम्मती कर जनहित में चालू करने की मांग किया. इसके साथ ही शहर के अतिक्रमित नाला से अवैध कब्जा खाली कर मेन ड्रेन की उड़ाही पुरी करने का निर्णय लिया गया.
बैठक में नप कर्मियों के षष्ठम वेतन एवं सेवानिवृत कर्मियों के पेंशन देने की मांग पर भी विचार हुआ.पार्षदों ने कर्मियों की मांग को विभागीय नियमानुकूल होने पर लाभ देने पर सहमति जतायी. बैठक की अध्यक्षता नप सभापति प्रकाश अस्थाना ने किया. मौके पर नप ईओ कुमार विजयंत, सीटी मैनेजर अभ्या प्रिया, पार्षद नसीमा खातून, रमाशंकर प्रसाद, रीता देवी, मदन मोहन मिश्र,अजय सिंह, पुनम देवी, अर्चना देवी सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन