मतपत्र में प्रत्याशी की रहेगी तसवीर

Updated at : 14 Jun 2015 10:03 AM (IST)
विज्ञापन
मतपत्र में प्रत्याशी की रहेगी तसवीर

मोतिहारी : बिहार में पहली बार निकाय प्राधिकार चुनाव से शुरू हुई है मतपत्र के साथ प्रत्याशी की तसवीर लगाने की कार्रवाई़ इसके लिए प्रत्याशी को नामांकन के साथ पासपोर्ट साईज की अतिरिक्त तसवीर देनी होगी़ इससे वोटर भी अपने पसंदीदा प्रत्याशी को पहचान सकेंग़े एक तरह के दो नाम होने से भी पहचान में […]

विज्ञापन
मोतिहारी : बिहार में पहली बार निकाय प्राधिकार चुनाव से शुरू हुई है मतपत्र के साथ प्रत्याशी की तसवीर लगाने की कार्रवाई़ इसके लिए प्रत्याशी को नामांकन के साथ पासपोर्ट साईज की अतिरिक्त तसवीर देनी होगी़
इससे वोटर भी अपने पसंदीदा प्रत्याशी को पहचान सकेंग़े एक तरह के दो नाम होने से भी पहचान में कठिनाई नहीं होगी़जिला सहायक निर्वाचन पदाधिकारी विवेकानंद झा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में एक मई 15 से इसे लागू करना था, लेकिन बिहार में उक्त निर्देश के बाद पहला चुनाव प्राधिकार का हो रहा है़ अब प्रत्येक चुनाव में प्रत्याशी के नाम के सामने उसकी तसवीर रहेगी़ इसके अलावे निकाय प्राधिकार चुनाव में भी वोटर नोटा का इस्तेमाल कर सकते है़
नोटा मतपत्र के नीचे लिखा रहेगा, जिस पर सिर्फ सही का चिह्न् लगाना होगा़ किसी प्रत्याशी के पसंद नहीं आने पर प्राधिकार चुनाव में भी वोटर नोटा का प्रयोग कर सकते हैं
नहीं हुआ एक भी नामांकन
निकाय प्राधिकार चुनाव के नामांकन के तीसरे दिन शनिवार को भी एक भी नामांकन नहीं हुआ़ 17 व 18 जून को नामांकन की ज्यादा संभावना व्यक्त की गयी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन