ढ़ाई लाख नये वोटर बने मोबाइल धारक
Updated at : 14 Jun 2015 10:02 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : वोटर पुनरीक्षण प्रक्रिया के लिए आयोजित विशेष शिविर में 33017 नये वोटर ने नाम जोड़ने के लिए फॉर्म छह जमा कराया है़ इसके अलावे दो लाख 53 हजार 144 नये वोटर मोबाइल उपभोक्ता बन गये है, जिन्होंने वोटर सूची में पहचान पत्र के साथ मोबाइल नंबर जोड़ने के लिए आवेदन दिया है़ विशेष […]
विज्ञापन
मोतिहारी : वोटर पुनरीक्षण प्रक्रिया के लिए आयोजित विशेष शिविर में 33017 नये वोटर ने नाम जोड़ने के लिए फॉर्म छह जमा कराया है़ इसके अलावे दो लाख 53 हजार 144 नये वोटर मोबाइल उपभोक्ता बन गये है,
जिन्होंने वोटर सूची में पहचान पत्र के साथ मोबाइल नंबर जोड़ने के लिए आवेदन दिया है़ विशेष शिविर का आयोजन सात जून को सभी बूथों पर किया गया था़ सभी बूथों से सूची संग्रह के बाद विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नाम जोड़ने के लिए 33017 आवेदन, नाम हटाने(दोहरा) के लिए 13600, नाम त्रृटि सुधार के लिए 22933, नजदीकी मनपसंद बूथ के लिए 1076, पहचान पत्र के साथ आधार नंबर जोड़ने के लिए 86363, मोबाइल नंबर 253144 और ई-मेल के लिए 430 वोटरों ने आवेदन पत्र जमा कराया है़
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नाम सुधार, आधार, मोबाइल नंबर जोड़ने की प्रक्रिया पूरी कर 31 जुलाई को नई सूची का प्रकाशन कर दिया जायेगा़ फि र एक अगस्त से विस नामांकन तक नये सिरे से नाम जोड़ने, त्रृटि सुधार आदि की प्रक्रिया पूरी की जायेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




