डीपीओ कार्यालय को घेरेंगे ग्रामीण

Updated at : 14 Jun 2015 10:00 AM (IST)
विज्ञापन
डीपीओ कार्यालय को घेरेंगे ग्रामीण

पहाड़पुर : प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी सिसवा पंचायत के वार्ड नं 11 में सेविका बहाली को लेकर शुक्रवार को हुई आमसभा में भारी हंगामा हुआ है. ग्रामीणों ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पर पैसा लेकर मेधा सूची में हेरा-फेरी का भी आरोप लगाया. बताते चले की जब पहली बार मेधा सूची जारी हुई थी तो […]

विज्ञापन
पहाड़पुर : प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी सिसवा पंचायत के वार्ड नं 11 में सेविका बहाली को लेकर शुक्रवार को हुई आमसभा में भारी हंगामा हुआ है. ग्रामीणों ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पर पैसा लेकर मेधा सूची में हेरा-फेरी का भी आरोप लगाया.
बताते चले की जब पहली बार मेधा सूची जारी हुई थी तो किरण कुमारी मेधा अंक के आधार पर 1 नंबर पर रहने वाली सिमा देवी मेधा सूची में एक नंबर पर चली गयी. जैसे ही आम सभा करने के लिए सीडीपीओ पूर्वी सिसवा पहुंची ग्रामीणों ने इस बात को लेकर हंगामा खाड़ा कर दिया. ग्रामीण कैलाश सिंह ने बताया की वार्ड नं 11 के वार्ड सदस्य सुनील ठाकुर पैसे के लालच में ये खेल कर रहे हैं.
वही पंच जलिल मियां ने बताया की मेधा अंक के आधार पर किरण कुमारी का ही चयन होना चाहिए वरना हम ग्रामीण डीपीओ के कार्यालय का घेराव करेंगे. हरेंद्र पासवान ने बताया कि सेविका का चयन किसी निष्पक्ष अधिकारी के देख- रेख में होना चाहिए.
क्या है पूरा मामला
जब पहली बार मेधा सूची का प्रकाशन हुआ तो किरण कुमारी 1 नंबर पर थी और सीमा देवी 2 नंबर पर थी सीमा देवी के परिजनों द्वारा सीडीपीओ कार्यालय मे आपत्ति दिया गया, जिसके सेविका चयन नियमावली के हवाले कर दिया गया था, और ये बताया गया था की किरण कुमारी के घर में भैंसुर और देवर सरकारी नौकरी करते है.
इस आधार पर सरकारी नौकरी करते हैं, इस आधार पर दूसरी सूची का जब प्रकाशन किया गया तो सीमा देवी 1 नंबर पर तथा किरण 2 नंबर पर थी. इस बाबत किरण के परिजनों ने बताया की चुकी किरण दो साल पहले ही अपने पती से कानूनी तलाक ले चुकी है. इस लिए किरण का पहला हक बनता है.
जब इस बाबत सीडीपीओ मिरा कुमारी से संपर्क करने का प्रयास किया तो किसी पुरूष ने अपना परिचय नहीं बताते हुए कहा कि मै कोटवा में मीटिंग में हूं और इस विषय पर शाम में वही जबाब दे सकती है. फोन काट दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन