जाति की राजनीति करनेवालों का विकास से वास्ता नहीं : साध्वी

Updated at : 14 Jun 2015 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
जाति की राजनीति करनेवालों का विकास से वास्ता नहीं : साध्वी

पिपरा : केंद्र सरकार देश के साथ बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है. इसके लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं. योजनाओं के संचालन में हम भेद-भाव नहीं करते हैं. सभी योजनाएं सभी जाति-धर्म व संप्रदाय के विकास के लिए बनायी जा रही हैं. उक्त बातें केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद साध्वी निरंजन […]

विज्ञापन
पिपरा : केंद्र सरकार देश के साथ बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है. इसके लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं. योजनाओं के संचालन में हम भेद-भाव नहीं करते हैं. सभी योजनाएं सभी जाति-धर्म व संप्रदाय के विकास के लिए बनायी जा रही हैं.
उक्त बातें केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने शनिवार को प्रखंड के कटैया गांव स्थित जगदीश मंडल इंटर महाविद्यालय परिसर में पार्टी की विधानसभा सम्मेलन के दौरान कहीं. कहा कि जो लोग जाति-पात व धर्म के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति करते हैं, वास्तव में विकास के मुद्दे से उनका विश्वास खत्म हो चुका होता है. साध्वी ने मिथिला की धरती को जनक धाम की संज्ञा देते हुए कहा कि यूपी और बिहार का गहरा नाता रहा है.
फिलहाल यूपी-बिहार के हालात भी एक जैसे हैं. केंद्र विभिन्न योजनाओं को स्वीकृति प्रदान कर रही है, लेकिन राज्य सरकारों को केवल पैसा चाहिए, विकास से कोई वास्ता नहीं है. हमने पड़ोसी देशों से भी रिश्ते सुधारे हैं. विकास के लिए आगे भी प्रयास जारी रहेगा. राज्य में माकूल सरकार ना हो तो केंद्र का पैसा भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जायेगा.
लालू राज में आम जन तो दूर, दारोगा थाने में सुरक्षित नहीं था, वही स्थिति फिर से लौटती प्रतीत हो रही है. उन्होंने जीतन राम मांझी को सीएम बनाने के बाद पुन: हटाये जाने पर भी कटाक्ष किया. कहा कि किसी को कुरसी देकर पुन: छिन लेना इससे बड़ा अपमान नहीं हो सकता. ऐसी स्थिति में केवल भाजपा ही बेहतर विकल्प बन सकती है.
पूर्व सांसद उदय सिंह ने कहा कि भाजपा को किसी बैसाखी की आवश्यकता कभी नहीं रही. बावजूद वर्ष 2005 के चुनाव में एनडीए को मिली जीत के बाद हमने नीतीश कुमार को सीएम बनाया. पर, अहंकार में आकर नीतीश भाजपा नेताओं का ही अपमान करने लगे.
वे पीएम बनने का सपना देख रहे थे. 2009 में ही उन्होंने अपना रास्ता बदल लिया था, जो 2012 तक पूरी तरह सामने आ गया. भाजपा चाहती तो पहले ही गंठबंधन तोड़ सकती थी, लेकिन हमने बिहार के विकास को ध्यान में रख कर ऐसा नहीं किया. जिन मुद्दों पर वे हमारे साथ होकर चुनाव लड़े, आज सत्ता के लोभ में सब भूल गये. जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर की अध्यक्षता में सम्मेलन का संचालन मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने किया.
सभा को पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार, पूर्व मंत्री रवींद्र चरण यादव, पूर्व विधायक चंद्रमुखी देवी, किशोर कुमार मुन्ना, संजीव झा, प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश सिंह, पूर्णिया जिलाध्यक्ष प्रफुल कुमार वर्मा, लोजपा के राष्ट्रीय महामंत्री शंकर झा ‘बाबा’, गिरीश चंद्र ठाकुर, अभय गिरी, राम कुमार राय, बैजनाथ भगत, अनुरंजन मिश्र, राजकुमार पोद्दार, मनोज पाठक, सरोज झा, उद्यानंद विश्वास, परमेश्वरी मंडल, दीपक कुमार दीप आदि ने भी संबोधित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन