भाजपा की सरकार, तभी विकास संभव

Updated at : 13 Jun 2015 10:17 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा की सरकार, तभी विकास संभव

सिकरहना/ढाका : केंद्रीय कृषि मंत्री राधमोहन सिंह ने बिहार में भाजपा की सरकार बनाने का दावा करते हुए कहा कि वर्तमान में नीतीश कुमार राज्य नहीं सिर्फ सरकार चला रहे है़ जंगलराज और जहरराज में शामिल लोग बिहार में दीवार की तरह बाधक बने हुए है़ केंद्रीय राशि का सही उपयोग नहीं हो रहा है़ […]

विज्ञापन
सिकरहना/ढाका : केंद्रीय कृषि मंत्री राधमोहन सिंह ने बिहार में भाजपा की सरकार बनाने का दावा करते हुए कहा कि वर्तमान में नीतीश कुमार राज्य नहीं सिर्फ सरकार चला रहे है़
जंगलराज और जहरराज में शामिल लोग बिहार में दीवार की तरह बाधक बने हुए है़ केंद्रीय राशि का सही उपयोग नहीं हो रहा है़ ऐसे में केंद्र की तरह बिहार में भाजपा की सरकार बनी तो प्रदेश का चौमुखी विकास होगा़ श्री सिंह शुक्रवार की शाम ढाका में भाजपा नेता ई़ किशोर कुमार के आवास पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थ़े उन्होंने कहा कि जब से भाजपा जदयू से अलग हुई है तब से बिहार में विकास ठप है़ अपराधियों का बोलबाला है़
विकास दर 16 से घटकर आठ प्रतिशत हो गयी है़ उन्होंने कहा कि जनता बिहार में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है़ मंत्री श्री सिंह ने ढाका के निर्दलीय विधायक का भाजपा में शामिल होने का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे क्षेत्र का विकास होगा़ एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ढाका से चुनाव कौन लड़ेगा यह पार्टी बोर्ड निर्णय करेगी़
मौके पर भाजपा नेता विजय जायसवाल, प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना शाही, ई़ किशोर कुमार, डा सुनिल सिन्हा, नागाजी, चंचल सिंह, श्रीकांत शर्मा, चिरैया के पूूर्व प्रत्याशी लालाबाबू प्रसाद आदि थ़े इस दौरान वे बीमार शिक्षक सह सोरपनिया निवासी सुरेंद्र झा सुमन से भी मिल़े
300 गांवों को मिलेगी वाई फाई की सुविधा
मोतिहारी. जिले के 350 गांवों में शीघ्र वाई-फाई की सुविधा मिलेगी. उक्त बातें केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने बताया. उन्होंने कहा कि सर्वे के 2.5 लाख गांव छह माह के अंदर वाई-फाई की सुविधा से जुड़ जायेंगे. जिसमें पूर्वी चंपारण के 300 गांव शामिल है वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष सुनिल मणि तिवारी ने बताया कि जिला मुख्यालय में 48 स्थानों पर वीटीएस टावर लगायें जायेंगे. वहीं जिला के 300 गांव में वीटीएस लगाने की स्वीकृति मिल चुकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन