भूकंप के बाद मानव तस्कर सक्रिय, प्रशासन गंभीर
Updated at : 05 May 2015 5:16 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : भूकंप के बाद जिला प्रशासन ने मानव व्यापार में संलिप्त लोगों से निबटने के लिए सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है़ प्रशासन को आदेश है कि नेपाल भूकंप त्रसदी में बिछड़े बच्चों को बहला-फुसला कर मानव व्यापार के दलदल में धकेला जा सकता है़ उनके मजबूरी का मानव व्यापारी फायदा उठा सकते […]
विज्ञापन
मोतिहारी : भूकंप के बाद जिला प्रशासन ने मानव व्यापार में संलिप्त लोगों से निबटने के लिए सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है़ प्रशासन को आदेश है कि नेपाल भूकंप त्रसदी में बिछड़े बच्चों को बहला-फुसला कर मानव व्यापार के दलदल में धकेला जा सकता है़ उनके मजबूरी का मानव व्यापारी फायदा उठा सकते है़
ऐसे लोगों पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन ने नेपाल से सटे थानों को चौकसी बरतने का निर्देश दिया है़ वहीं इस आपदा के बाद मानव व्यापार पर लगाम लगाने को लेकर सोमवार को छतौनी थाना पर सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक डा विवेक सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई़, जिसमें मानव व्यापार को रोकने को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा हुई़ साथ ही इसको लेकर कार्य नीति निर्धारित की गयी़ डा सिंह ने बताया कि मानव व्यापार पर शिकंजा कैसे कसेगा, इसको लेकर कार्य नीति बनायी गयी़ उन्होंने बताया कि रक्सौल से आनेवाली ट्रेनों पर चौकसी बरती जा रही है़ जीआरपी एवं विभिन्न एनजीओ के सहयोग से ट्रेनों के हर बोगी की तलाश की जा रही है़ हर जगह सादी वर्दी में पुलिस के जवान एवं एनजीओ के कार्यकर्ता ऐसे लोगों पर नजर रखे हुए है़
बताया कि कई दिनों से लगातार ट्रेनों, बस स्टैंड, मेन सड़क से होकर जानेवाली गाड़ियों की तलाशी की जा रही है़ कहा कि मानव व्यापार में पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी़ उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे किसी प्रकार की जानकारी मिले तो सूचित करे मौके पर छतौनी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सहित विभिन्न एनजीओ के पदाधिकारी उपस्थित थ़े
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




