दहेज के लिए विवाहिता को जलाने का प्रयास

Updated at : 05 May 2015 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को जलाने का प्रयास

घोड़ासहन : दहेज में बाइक व नकद नहीं देने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर जलाने के प्रयास का मामला स्थानीय थाना में आया है़ मामले को लेकर पीड़िता के पिता नोनौरा ग्राम निवासी सफीक मियां द्वारा थाने में कांड संख्या 138/2015 दर्ज करायी गई है़ प्राथमिकी में बताया गया है कि उनकी पुत्री नजमुन खातून […]

विज्ञापन
घोड़ासहन : दहेज में बाइक व नकद नहीं देने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर जलाने के प्रयास का मामला स्थानीय थाना में आया है़ मामले को लेकर पीड़िता के पिता नोनौरा ग्राम निवासी सफीक मियां द्वारा थाने में कांड संख्या 138/2015 दर्ज करायी गई है़
प्राथमिकी में बताया गया है कि उनकी पुत्री नजमुन खातून की शादी 3 वर्ष पूर्व झरौखर थाना क्षेत्र के अठमुहान निवासी मोनसीम के साथ हुई थी़ शादी के कुछ दिनों तक ससुराल वालों का व्यवहार अच्छा रहा़
उसके बाद उनलोगों का व्यवहार बदल गया और दहेज में 50 हजार नगद, एक बाइक व सोने की अंगूठी की मांग कर उनकी पुत्री के साथ मारपीट की जाने लगी़ विगत 15 फरवरी की रात उनकी पुत्री के ससुराल वालों द्वारा केरोसिन डालकर जलाने का प्रयास किया गया. जिससे वह आंशिक रूप से जख्मी हो गई़ पंचायती के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ और अंतत: मामला पुलिस तक पहुंच गया़
थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने प्राथमिकी की पुष्टि करते बताया कि मामले में पीड़िता की सास रसूलती खातून, देवर वसीम मसूद व मो नइमुद्दीन को नामजद आरोपित किया गया है़ मामले की जांच की जा रही है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन